भाजयुमो के जिला प्रवक्ता रिंकू मिश्रा ने गरीबों एवं वंचितों के बीच भोजन का वितरण कर मनाया मां का द्वितीय पुण्यतिथि..
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भाजयुमो के जिला प्रवक्ता रिंकू मिश्रा के माताजी स्व.श्रीमती विन्दा देवी के द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके परिजनों,मित्रों एवं सम्बन्धियों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया.
इस अवसर पर उनके पुत्र रिंकू मिश्रा के द्वारा गरीबों एवं वंचितों के बीच भोजन वितरण किया गया. उन्होंने कहा कि माँ के प्यार से बढ़कर दुनिया में कुछ भी नहीं है,उनके द्वारा सिखाए गए आदर्शों, संस्कारों को लेकर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी. उन्होंने कहा कि उनके माता जी के द्वारा अक्सर ही यह सीख दिया जाता था कि गरीबों असहायों बेसहारों को सहारा देना ही हम सभी के जीवन का उद्देश्य होना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज मां की स्मृति शेष है. उनकी स्मृति, स्नेह, आदर्श, मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव प्रेरणादायक रहेगी. मानव सेवा से बढ़कर कुछ भी नहीं है. मां के द्वारा दिए गए संस्कार और प्रेरणा से निरंतर इस तरह के सामाजिक कार्य का निर्वहन उनके द्वारा किया जाता रहेगा.
इस मौके पर उनके साथ रजनीश तिवारी,रुपेश दुबे, त्रिभुवन पाठक, पवन उपाध्याय, संजीत एवं अन्य मित्र उपस्थिति रहे.
- एक्सप्रेस न्यूज़ इन्द्रकांत तिवारी की रिपोर्ट.


Comments
Post a Comment