Skip to main content

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो घरों से बरामद किया 18 लीटर देशी शराब, कारोबारी फरार..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  कोविड-19 संक्रमण काल में जारी लॉक नाउन के समापन के  पश्चात अनलॉक फेज वन में पुलिस के द्वारा शराब तस्करों शराब कारोबारियों एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए   ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. विभिन्न थाना क्षेत्रों में शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाकर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है. 

इसी क्रम में बताते चलें कि,  नया भोजपुर थानाध्यक्ष को पुलिस के सूत्रों से गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि पुराना भोजपुर में चोरी चुपे शराब का कारोबार चलाया जा रहा है.  सूत्रों से प्राप्त जानकारी को आधार मानते हुए नया भोजपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में  पुलिस टीम द्वारा पुराना भोजपुर में छापेमारी की गई.  पुराना भोजपुर गांव में छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो जगहों से शराब बरामदगी करने में सफलता हासिल की.

 इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि, गुप्त सूचना के आधार पर पुराना भोजपुर गांव से विनोद चौधरी एवं किशोरी चौधरी के घर से पुलिस ने देशी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की है.  उन्होंने बताया कि विनोद चौधरी के घर से 11 लीटर देथी शराब एवं किशोरी चौधरी के घर से 7 लीटर देशी  शराब बरामद की गई है.  हालांकि, शराब बरामदगी मामले में पुलिस के गांव में पहुंचने की सूचना प्राप्त हो जाने के बाद शराब कारोबारी पहले ही घर छोड़ भाग गए थे.  जिन्हें शराब बरामदगी के दौरान पकड़ा नहीं जा सका. लेकिन, थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों शराब कारोबारियों के घर से शराब बरामदगी होने के पश्चात उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.  दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस के द्वारा छापेमारी कर जल्द ही दोनों शराब कारोबारियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. दोनों शराब कारोबारियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा जाल बिछाया जाना शुरू कर दिया गया है.


Comments