Skip to main content

सोशल साइट्स पर मिली सूचना के पश्चात जल को बर्बाद होने से रोकने में सक्षम रहे अजय..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: डुमरांव के अजय राय जल के बचाव के लिए दिन रात एक कर निरंतर अपने अभियान में जुटे हैं. शहर में बर्बाद हो रहे जल को बचाने के लिए पूरी तरह सेे दृढ़ संकल्पित हैं. नगर में कही भी जल की बर्बादी को देखते हैं अविलम्ब उसके बचाव में जुट जाते हैं. अजय जल केे बचाव के लिए वर्षों से  अभियान चलाते आ रहे हैं. अजय के द्वारा चलाए जा रहे हैं जल संरक्षण अभियान का अब कारगर असर देखने को मिलने लगा है. यदि किसी गली-मोहल्ले में पेयजल की बर्बादी होता है तो वहां के स्थानीय लोग नलके में टोटी लगा बर्बाद हो रहे जल के बचाव के लिए अपना हाथ बढाने लगे हैं. वहीं, कुछ लोगो से इस विषय पर बात हुआ तो उन्होंने बताया कि, जिस लड़का का पढ़ने-लिखने व खेलखुद का उम्र है. वो इस उम्र में जगह-जगह हो रहे पानी की बर्बादी को रोकता है तो क्या हमारा फर्ज नही बनता की अगर हमारे गली-मोहल्ले में जल की बर्बादी होता हैं तो उसका बचाव करें. साथ ही लोगो ने अजय के अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि आज देश के विभिन्न हिस्से जो जल संकट से जूझ रहे हैं. जो कि काफी चिंता का विषय है. जल के बिना जीवन कि कल्पना करना अधूरा है. यह जिम्मदारी किसी व्यक्ति विशेष की नही बल्कि यह हम सब का फर्ज बनता है कि हम सभी एकजुट हो जल की बर्बादी को रोकने हेतु सामने आए. वहीं, इस बाबत में लोगो ने कहा की  अजय जैसे युवा समाज के लिए धरोहर हैं. अगर अजय की तरह एक जागरूक युवा  प्रत्येक गली-मोहल्ले हों तो जल की बर्बादी को आसानी से रोका जा सकता है. अजय का  कार्य कुछ ऐसा हैं कि अगर देर-रात मिले सूचना के आधार पर पेयजल जल की रोकथाम के लिए निकल पडते हैं. यहां तक कि कभी-कभी यदि वाहन न हो तो वह 2-4 किलोमीटर की दूरी तय जल की बचाव के निकले उठते हैं.  वही कोरोना के इस वैश्विक महामारी में भी वह बर्बाद हो रहे पेयजल जल की रोकने के लिए निरन्तर प्रयासरत हैं. इसको लेकर वह जगह-जगह जन जागरुकता अभियान भी चला रहे हैं. अब तक सकैडो कि संख्या में नलों को व्यस्थित कर चुके अजय राय की पहचान जलपुत्र की भी बन चुकी हैं. अजय अक्सर अपने कार्य के अलग अंदाज से अलग लोगो को प्रभावित करते रहते हैं. वहीं, युवाओं में इनकी पैठ काफी मजबूत मानी जाती है. सोशल साइट्स पर मिली जानकारी के अंतर्गत नगर के बंधवा संतोषी सिनेमा के समीप नलके में टोटी लगा बर्बाद हो रहे पेयजल को बचाया गया. साथ ही साथ हो वहा़़़़़स्थित दुकानदार भाइयों को जल की महत्वा को बताते हुए स्वयं जल का दुरुपयोग न करने एवं दूसरे को न करने देने के जागरूक किया गया. वही इस अभियान में मुख्य रूप से  , आलोक कुमार ,  मनीष सिंह , सुमन कुमार , राहुल प्रजापति , गुड्डू सिंह , रौशन कुमार , प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहें।


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19