नगर थाना समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने चलाई वाहन जांच अभियान, नियमों का उल्लंघन कर चलने वाले वाहन चालकों से वसूली जुर्माना..
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: पुलिस के द्वारा क्राइम कंट्रोल एवं विधि व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने हेतु एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाई जा रही है. वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस के द्वारा हेलमेट ड्राइविंग लाइसेंस वाहनों के कागजात इंश्योरेंस एवं प्रदूषण की जांच की जा रही है. इसमें किसी प्रकार की टूटी पाए जाने पर पुलिस के द्वारा वाहन चालकों से एमवी एक्ट के तहत जुर्माना राशि वसूली जा रही है. रविवार को चलाए गए वाहन जांच अभियान में विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस वाहन चालकों से नियमों का उल्लंघन कर वाहन संचालित करने के आरोप में जुर्माना राशि वसूली है. जिसमे नगर थाने की पुलिस ने 42 वाहन चालकों के विरुद्ध ₹35500 की जुर्माना राशि वसूली है. औद्योगिक थाना की पुलिस ने 20 वाहन चालकों से ₹10500 की जुर्माना राशि वसूली है. डुमरांव पुलिस ने 25 वाहन चालकों से एक ₹11500 की जुर्माना राशि वसूली है. सिमरी थाना की पुलिस ने एक वाहन चालक से ₹1000 जुर्माना राशि वसूली है. नया भोजपुर पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान 10 वाहन चालकों से ₹5000 जुर्माना राशि वसूली है.
विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान को लेकर वाहन चालकों के बीच हड़कंप का माहौल बन गया है. पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के डर से कई वाहन चालक रास्ता बदलकर चलने को मजबूर है. वहीं, कई वाहन चालक पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान से जागरूक होकर हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों के कागजात वगैरह दुरुस्त कर सड़कों पर अपने वाहन से यात्रा कर रहे हैं. पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान में कई बार गलत कार्य करने वाले लोगों को गिरफ्तार करने में भी पुलिस को सफलता हासिल हो रही है. विभिन्न थाना क्षेत्र के थानाध्यक्षों ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार आगे भी थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान निरंतर जारी रहेगी.


Comments
Post a Comment