Skip to main content

नेनुआ गांव में आज बांटा गया 400 मास्क, 150000 मास्क बांटने के लक्ष्य को जल्द पूरा कर लेगा साबित खिदमत फाउंडेशन..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: साबित खिदमत फाउंडेशन के द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर 150000 मास्क एवं सैनिटाइजर बांटने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. अपने इस लक्ष्य के तहत साबित खिदमत फाउंडेशन के द्वारा  पुलिस पदाधिकारियों समेत तमाम जिला वासियों को विभिन्न जगहों पर  मास्क एवं सैनिटाइजर बांटने का कार्य किया जा रहा है.  फाउंडेशन के निदेशक डॉक्टर दिलशाद आलम ने बताया कि, अपने इस लक्ष्य  को पूरा करने हेतु फाउंडेशन के द्वारा सदर एवं डुमरांव अनुमंडल के विभिन्न जगहों पर अपने सदस्यों को मास्क एवं सैनिटाइजर उपलब्ध करा दिया गया है.  सदस्यों के द्वारा  150000 मांस एवं सैनिटाइजर बांटने के लक्ष्य को पूरा करने में  मास्क तथा  सैनिटाइजर वितरण कर सहयोग किया जा रहा है.  डॉ. दिलशाद  ने बताया कि अब तक 1 लाख मास्क बांटा जा चुका है. फाउंडेशन जल्द ही अपने लक्ष्य को पूरा करने के कगार पर पहुंच चुका है.  उन्होंने बताया कि  गुरुवार को डुमराव अनुमंडल के नेनुआ गांव में 400 लोगों को फाउंडेशन के सदस्य अजय राय के द्वारा मास्क वितरण किया गया. 

वहीं, फाउंडेशन के सचिव साबित रोहताषवी  ने बताया कि वैश्विक तौर पर पांव पसारे कोरोना संक्रमण को देखते हुए फाउंडेशन के द्वारा लोगों को जागरूक करने हेतु एवं संक्रमण से बचाव में सहयोग हेतु फाउंडेशन के द्वारा 150000 मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जिसको पूरा करने के कगार पर अब फाउंडेशन पहुंच चुका है. उन्होंने कहा कि भले ही सरकार के द्वारा लॉकडाउन से लोगों को छुटकारा दे दिया गया है. लेकिन जिस तरह से कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं. ऐसे में लोगों को एहतियात बरतना अब भी काफी आवश्यक है.  चेहरे पर मास्क लगाकर ही शहर बाजार में निकलने की आवश्यकता है. साथ ही साथ समय-समय पर हाथों की अच्छी तरह से सफाई करते रहना बेहद जरूरी है.  साफ सफाई एवं सोशल डिस्टेंसिंग तथा चेहरे पर मास्क लगाकर घर से बाहर निकलने जैसी आदतों को अपनाकर ही इस संक्रमण को हराया जा सकता है. ऐसे में हम सभी को संक्रमण से बचाव हेतु तमाम एहतियात बरतना आवश्यक है.


- इंद्र कांत तिवारी.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19