काल्पनिक तस्वीर
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बिहार में पूर्ण रुप से शराबबंदी के बावजूद भी तस्करों का मनोबल घटने का नाम नहीं ले रहा है. विभिन्न थाना क्षेत्रों के पुलिस के द्वारा शराब कारोबारियों शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई किए जाने के बावजूद भी तस्करों का शराब के अवैध धंधे से मोहभंग नहीं हो रहा है. इसी क्रम में बताते चलें कि, मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 18 बोतल 200ml देसी मसालेदार शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए मुफ्फसिल थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि थाना क्षेत्र के नदाव गांव में शराब का अवैध कारोबार फल फूल रहा है. गुप्त सूचना को आधार मानते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के नदाव गांव में छापामारी अभियान चलाया. जहां पर पुलिस ने गुप्त सूचना को सही पाया और नदाव गांव से 18 बोतल देसी मसालेदार शराब बरामद किया. हालांकि, उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान कारोबारी भागने में सफल रहा. पुलिस के द्वारा कारोबारी की पहचान कर ली गई है. उक्त कारोबारी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा प्रयास किया जा रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
- एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए इंद्रकांत तिवारी की रिपोर्ट.


Comments
Post a Comment