एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: लॉक डाउन के समापन एवं अनलॉक फेज-1 के आगमन के साथ ही विभिन्न जगहों पर चोरी की घटनाएं सामने आने लगी है. इसी क्रम में बताते चलें कि नगर थाना क्षेत्र के दो जगहों से बाइक चोरी का मामला प्रकाश में आया है. नगर थाना क्षेत्र के सोहनीपट्टी मोहल्ले में ससुराल आए एक युवक की बाइक चोरी हो गई. वहीं, दूसरी बाइक एक वकील की मध्य ग्रामीण ग्रामीण बैंक के सामने से चोरी हो गई. बाइक चोरी की दोनों घटनाओं में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस मामला दर्ज करने के पश्चात मामले की छानबीन में जुट गई है.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि नुआंव के रहने वाले दिनेश कुमार सोहनी पट्टी में अपने ससुराल आए थे. जहां शनिवार को चोरों ने उनकी बाइक चोरी कर ली. वहीं, दूसरी तरफ मध्य ग्रामीण बैंक के वकील मध्य ग्रामीण बैंक के सामने अपनी बाइक खड़ी कर किसी काम से बैंक में गए थे इसी भी चोरों ने मौका देख मध्य ग्रामीण बैंक के सामने से उनकी बाइक चोरी कर ली. चोरी के इन दोनों घटनाओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि बहुत जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


Comments
Post a Comment