नगर थाना क्षेत्र से घर से फरार प्रेमी जोड़े को 48 घंटे के अंदर पुलिस ने किया बरामद, प्रेमी को भेजा जेल..
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: प्रेम प्रसंग में घर से फरार किशोरी को नगर थाने की पुलिस ने 48 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है. नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से 2 दिन पूर्व प्रेम प्रसंग में अपहृत किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है. बरामद किशोरी का न्यायालय में 164 के तहत बयान दर्ज कराने के पश्चात आरोपी युवक को नगर थाने की पुलिस ने जेल भेज दिया है.
इस संदर्भ में नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 6 जून को किशोरी अचानक ही अपने घर से लापता हो गई थी. किशोरी के परिजनों के द्वारा लापता किशोरी के खोजबीन के लिए हर संभव प्रयास किए जाने के बाद भी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुआ. जिसके बाद किशोरी के पिता के द्वारा नगर थाना को मामले की जानकारी दी गई थी. साथ ही साथ किशोरी के अपहरण किए जाने की बात बताई गई थी. नगर थाना में मामले में किशोरी के पिता के बयान पर मुहल्ले के ही एक युवक पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया गया था. आरोपित युवक का नाम मोहम्मद अली बताया जा रहा था. मामले में पुलिस के द्वारा किशोरी एवं आरोपी के बरामदगी के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे थे. इसी दौरान बक्सर से पटना जाने के क्रम में रेल पुलिस के द्वारा अपहृत किशोरी एवं आरोपी को पटना में रेल पुलिस एवं पटना पुलिस के सहयोग से पकड़ लिया गया. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद किशोरी एवं आरोपी को बक्सर लाए जाने के बाद पूछताछ शुरू की गई. पूछताछ के क्रम में आरोपी युवक ने बताया कि, वह किशोरी को लेकर आसनसोल जाने के फिराक में था. उन्होंने बताया कि किशोरी का न्यायालय में 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया. बयान दर्ज कराने के पश्चात मामले में आरोपित युवक को पुलिस के द्वारा जेल भेज दिया गया. वहीं,किशोरी को परिजनों के हवाले कर दिया गया.


Comments
Post a Comment