Skip to main content

जमीनी विवाद में 4 बेटों ने मिलकर पिता के उपर किया जानलेवा हमला पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जमीनी विवाद में मारपीट का मामला तो अक्सर सुनने में आता है. लेकिन, जमीन  के चंद टुकड़ों के लिए बेटों के द्वारा  पिता के ऊपर जानलेवा हमला करने का मामला  शायद ही कभी कभी सुनने को मिलता है. इस घोर कलयुग में जमीनी विवाद में  अपने ही बेटों के द्वारा पिता के ऊपर जानलेवा हमला करना  काफी निंदनीय है. ऐसा ही एक मामला सिकरौल थाना  क्षेत्र से प्रकाश में आया है. सिकरौल थाना क्षेत्र के बेलांव गांव में आपसी जमीनी विवाद में अपने ही पिता पर जानलेवा हमला करने के मामले में नामजद चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. चारों अभियुक्तों पर पिता के द्वारा सिकरौल थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. पिता के द्वारा अपने ही पुत्रों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के पश्चात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी में नामजद चारों अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली गई एवं उन्हें जेल भेज दिया गया. 

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए सिकरौल थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि, जमीनी विवाद को लेकर अपने ही पिता पर 4 लोगों के द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया था. जिसमें पिता को गंभीर चोट पहुंची थी. पिता के द्वारा अपने चार पुत्रों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार जमीन के बंटवारे को लेकर गामा नट, संजय नट, मंजय नट, कमलेश नट के द्वारा अपने पिता के ऊपर जानलेवा हमला किया गया था. जिसमें पिता को गंभीर चोट पहुंची थी. अपने बेटों के द्वारा जानलेवा हमला किए जाने के पश्चात पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जिसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस के द्वारा नामजद सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी कर दी गई है. उन्होंने बताया कि, पिता पुत्रों के बीच का यह मामला विगत कई दिनों से चला आ रहा था. जिसमें कई बार पंचायती कराकर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया. जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए बावजूद इसके मामला सुलझने का नाम नहीं ले रहा था. इधर पंचायती के बाद बेटों के द्वारा पिता के ऊपर हमला किए जाने के बाद पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19