Skip to main content

वर्चुअल रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने की वार्ता, कहा- मजबूत हाथों में है देश..


- सिमरी में कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुये भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष.

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश द्वारा आयोजित ब्रह्मपुर विधानसभा की वर्चुअल रैली में भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांतोष रंजन राय सिमरी में कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए. इस रैली को बक्सर सांसद व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे जी और बिहार सरकार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार जी द्वारा संबोधित किया गया. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने  वर्चुअल रैली के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं एवं जनता से बातचीत की. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, आज देश मजबूत हाथों में है. आज देश की तरफ जो भी आंख उठाकर देखता है उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है. साथ ही साथ उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने कोविड-19 संक्रमण काल के दौरान जिस तरह से कार्य किया है वह कई देशों के लिए उदाहरण है. उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने किस तरह से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 संक्रमण काल में जिस तरह से कार्य किया है वह भी काफी सराहनीय है.

 उन्होंने विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि राजद एवं कांग्रेस पार्टी केवल राजनीति करती है और इस संकट की घड़ी में भी उन्हें केवल राजनीति ही सूझ रही है. उन्हें देश के विकास या देश में आए किसी भी विपदा से कोई लगाव नहीं है.  जब जब उन लोगों के हाथ में देश का बागडोर गया है तब तब देश का विनाश ही हुआ है. 

इस दौरान सांतोष रंजन राय के साथ साथ किसानमोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुशील कुमार राय,किसानमोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य द्वय संजय राय व अरविंद राय चुन्नू,भाजपा जिला मीडिया प्राभारी धनजी पाण्डेय,अजय पाण्डेय, रासबिहारी दुबे,सुनील पाण्डेय,शिव शंकर राय, अशोक राय, अरविंद पाण्डेय,उपेंद्र पाण्डेय,अजित राय, मुरली पाण्डेय,जितेंद्र राय, सुनील राय, मनीष पाण्डेय, उमा राम,मोहन राम,गोपाल माली,आनंद पाण्डेय,जितेंद चौधरी के साथ अन्य लोग मौजूद रहे.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19