एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: नया भोजपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुराना भोजपुर गांव में छापेमारी कर 4 लीटर देसी शराब बरामद किया है. हालांकि, छापेमारी के दौरान शराब कारोबारी भागने में सफल रहा है. पुलिस के द्वारा शराब कारोबारी को चिन्हित कर लिया गया है.
इस बाबत जानकारी देते हुए नया भोजपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर गांव में शराब का कारोबार चलाया जा रहा है. सूचना को आधार मानते हुए पुलिस के द्वारा छापेमारी किया गया तो भुवर चौधरी पिता राजन चौधरी के घर से 4 लीटर देसी शराब पुलिस के द्वारा बरामद कर लिया गया. बरामद शराब को जब्त करते हुए पुलिस थाना पहुंची तथा शराब बरामदगी मामले में प्राथमिकी दर्ज की. प्राथमिकी दर्ज करने के पश्चात पुलिस फरार कारोबारी के गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई.


Comments
Post a Comment