एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: लॉक डाउन के समापन एवं अनलॉक फेज-1 के आगमन होने के साथ ही अपराध कर्मियों की भी सक्रियता जिले में बढ़ने लगी है. अपराधी विभिन्न घटनाओं को अंजाम देकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने लगे. अपराधियों के धरपकड़ के लिए पुलिस ने भी अपनी कमर कस ली है. पुलिस के द्वारा अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाई जा रही है. इसी क्रम में बताते चलें कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के भैया बहिनी पुल के समीप एक राहगीर से अपराधियों ने बीते दिनों मोबाइल एवं पैसा छीन लेने के घटना को अंजाम दिया था. अपराधियों के द्वारा छिनैती के शिकार हुए व्यक्ति ने घटना को अंजाम देने वाले अपराधी को पहचान लिया था.
जिसके बाद छिनैती के शिकार हुए व्यक्ति ने थाने में लिखित सूचना देकर पुलिस को इसकी जानकारी दी. साथ ही साथ घटना के शिकार व्यक्ति के द्वारा इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधी की पहचान भी बताई गई. घटना की जानकारी प्राप्त होने के बाद पुलिस के द्वारा कार्रवाई शुरू की गई. जिसमें 2 दिन तक घटना को अंजाम देने वाला अपराधी पुलिस के पकड़ से बाहर रहा. लेकिन, शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस ने चौसा गांव में छापेमारी कर घटना को अंजाम देने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि, 2 दिन पूर्व थाना क्षेत्र के भैया बहिनी पुल के समीप अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति से पैसा एवं मोबाइल छीन लेने के घटना को अंजाम दिया गया था. मामले में अपराधियों के द्वारा छिनैती के शिकार हुए व्यक्ति के द्वारा लिखित आवेदन देने के साथ-साथ घटना में शामिल अपराधी की पहचान भी पुलिस को बताई गई थी. छिनैती के घटना के शिकार हुए व्यक्ति के बताए गए पहचान के आधार पर चौसा गांव से पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. छिनैती के घटना शिकार हुए व्यक्ति ने गिरफ्तार अपराधी की पहचान की है. उन्होंने कहा कि 2 दिन पूर्व पैसा एवं मोबाइल छीनने वाला आरोपी पुलिस के द्वारा हिरासत में लिया गया व्यक्ति ही है. पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम रोहित मिश्रा बताया जाता है. जो कि थाना क्षेत्र के चौसा गांव का रहने वाला बताया जाता है. थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.


Comments
Post a Comment