एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी के बावजूद भी शराब तस्करों का मनोबल घटने का नाम नहीं ले रहा है आए दिन पुलिस के द्वारा किए जा रहे कार्रवाई में शराब तस्करों शराब कारोबारियों एवं शराबियों को गिरफ्तार किया जा रहा है इसके बावजूद भी शराब तस्कर व शराब कारोबारी शराब के अवैध धंधे से अपना मुंह नहीं फिर रहे हैं इसी क्रम में बताते चलें कि पड़ोसी राज यूपी की सीमा से तस्करी की शराब लेकर आ रहे दो व्यक्तियों को उत्पाद पुलिस ने शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गिरता दोनों लोगों को पुलिस के द्वारा जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है बुधवार की सुबह देवल पुल पर पुलिस के द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया. शराब की तस्करी में प्रयुक्त की जा रही बाइक को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है.
इस संदर्भ में जानकारी देते हैं उत्पाद अवर निरीक्षक संजय प्रियदर्शी ने बताया कि यूपी की सीमा पर देवल पुल पर स्थित उत्पाद विभाग के चेक पोस्ट पर यूपी से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी जांच के क्रम में ही पुलिस के द्वारा अपाचे बाइक पर सवार होकर यूपी से आ रहे दो युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली गई तलाशी के दौरान युवकों के पास से 200ml की 44 बोतल देसी मसालेदार शराब के अलावा 10 टेट्रा पैक 8 पीएम विदेशी शराब बरामद करने के साथ ही दोनों तस्करों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया. मामले में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि, गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों का नाम वीर बहादुर कुमार ग्राम कोचस तथा दूसरे युवक की नाम प्रिंस कुमार सिंह राजपुर थाना क्षेत्र के रहने वाला बताया गया. शराब बरामद करने के साथ ही पुलिस ने दोनो युवकों को हिरासत में लें लिया तथा उनकी बाइक को भी जब्त कर लिया.


Comments
Post a Comment