एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी होने के बावजूद भी तस्करों का मनोबल गिरने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन पुलिस के करवाई में विभिन्न जगहों से शराब तस्कर शराब के साथ पकड़े जा रहे हैं. इसके बावजूद भी शराब के धंधे से जुड़े शराब कारोबारी एवं तस्कर शराब के धंधे से अपना मुंह नहीं मोड़ रहे हैं. पुलिस के द्वारा शराब तस्करों एवं कारोबारियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाई जा रही है. जिसमें पुलिस को सफलता भी हाथ लग रही है. इसी क्रम में बताते चलें कि डुमरांव पुलिस ने महरौरा मार्ग से गश्ती के दौरान 75 बोतल 8 पीएम टेट्रा पैक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के द्वारा शराब तस्करी के धंधे में प्रयुक्त की जा रही बाइक को भी जप्त कर लिया गया है.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि, नगर में गश्ती के दौरान पुलिस ने 75 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. साथ ही साथ पुलिस के द्वारा तस्करी में प्रयुक्त की जा रही बाइक को भी जब्त कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि महरौरा मार्ग पर गश्ती के दौरान पुलिस को यह सफलता हाथ लगी है. गिरफ्तार तस्करों का नाम सोनू यादव एवं इंदर यादव बताया जाता है. शराब के साथ पकड़े गए दोनों तस्करों को हिरासत में लेते हुए पुलिस बाइक एवं शराब को जब्त करते हुए थाना लेकर पहुंची. जहां पुलिस के द्वारा शराब बरामदगी मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए हिरासत में लिए गए दोनों तस्करों को कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.


Comments
Post a Comment