Skip to main content

नशा का परित्याग एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस..


 - पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को दिलाया नशा मुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प.
- विभिन्न थानों में नशा मुक्ति के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प.

 एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  नशा मुक्ति दिवस के मौके पर पुलिस कर्मियों के द्वारा आम लोगों को जागरूक करने को लेकर पौधरोपण किया गया. पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने इस मौके पर पौधारोपण कर पुलिस कर्मियों को नशा मुक्ति के साथ-साथ पर्यावरण को संरक्षित रखने का भी संकल्प दिलाया. उन्होंने कहा कि नशा संपूर्ण मानवता के लिए अभिशाप है. नशा करने वाला व्यक्ति केवल यह न सोचे की नशा करने से केवल उसे नुकसान है बल्कि, नशा करने से कई परिवार भी बर्बाद हो जाते हैं. उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को नशा नहीं करने का संकल्प भी दिलाया.

नगर थाने में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में सभी पुलिसकर्मियों ने नशा भी मुक्ति दिवस पर थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत पौधा लगाया. थानाध्यक्ष ने कहा कि आज के दिन जो पौधा लगाया गया है. वह नशा विमुक्ति वृक्ष के नाम से जाना जाएगा. इस वृक्ष के माध्यम से समाज के लोगों में नशा के खिलाफ जागरूकता लाना है. उधर औद्योगिक थाने में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार के द्वारा सभी पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर वृक्षारोपण के पश्चात नशा परित्याग के लिए संकल्प लिया गया. इसके अतिरिक्त जिले में विभिन्न थानों में भी पुलिसकर्मियों ने वृक्षारोपण करने के पश्चात नशा मुक्ति का संकल्प लिया.

नावानगर थाना परिसर मे थानाध्यक्ष संजय कुमार की अगुआई में, सिकरौल थाना परिसर मे थानाध्यक्ष आलोक रंजन कुमार की अगुआई में, तथा बासुदेवा ओपी परिसर में ओपी प्रभारी बिगाउ राम की अगुआई मे सभी पुलिस कर्मियों ने नशा नही करने का संकल्प लिया. नावानगर थाना परिसर मे थानाध्यक्ष संजय कुमार के द्वारा 21 फलदार आम, नींबू, तथा आमड़ा का  पौधा थाना परिसर मे लगाया गया. वहीं, सिकरौल थाना परिसर मे थानाध्यक्ष आलोक रंजन द्वारा कुल 11 पौधे लगाये गये,  

इटाढी पुलिस के द्वारा थानाध्यक्ष आलोक कुमार के अगुवाई में वृक्षारोपण करने के साथ-साथ पुलिसकर्मियों के द्वारा नशा परित्याग का भी संकल्प  लिया गया. पुलिस कर्मी सहित थानाध्यक्षों ने वृक्ष को पुत्र के समान संजोने व रखवाली करने की बात कहते पौधो को बड़ा करने व पालने की बात कही. 

"मैं जहाँ रहूँगा समाज को नशा मुक्त बनाने  का कार्य करूंगा साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षण के संदर्भ में कार्य करूंगा .."

अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर हुए एसपी के साथ-साथ सभी पुलिसकर्मियों ने शपथ लेते हुए कहा कि, "मैं जहां भी पदस्थापित रहूंगा समाज को नशा मुक्त बनाने का काम करूंगा. 

लोगों को इसके दुष्प्रभाव से अवगत कराने में सक्रिय योगदान करूंगा तथा मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध युवाओं को जागरूक करने को लेकर सामाजिक दायित्व को निर्वाहन करूंगा. साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षण के संदर्भ में कार्य करूंगा. ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करूंगा तथा स्वयं भी वृक्षारोपण कर समाज में पर्यावरण संरक्षण करने को लेकर लोगों को जागरूक करूंगा"


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19