एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: डुमरांव पुलिस ने शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चला कर दो जगहों से भारी मात्रा में शराब जब्त किया है. लॉक डाउन के समापन एवं अनलॉक फेज -1 के आगमन के साथ ही शराब कारोबारियों एवं शराब तस्करों की सक्रियता भी बढ़ गई है. जिसको लेकर पुलिस के द्वारा शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाकर उन्हें पकड़ने का कार्य किया जा रहा है. जिसमें पुलिस को सफलता भी हासिल हो रही है. इसी क्रम में बताते चले कि, डुमरांव पुलिस ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए गए छापेमारी अभियान में अटांव गांव से 18 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है. साथ ही साथ पुलिस ने दो कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया है. जिनका नाम अत्रि मोहे एवं मनोज साह बताया जा रहा है. वहीं, पुलिस के द्वारा एकौनी गांव से 2 पेटी विदेशी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की गई है. जहां से पुलिस ने एक कारोबारी को गिरफ्तार भी किया है. गिरफ्तार कारोबारी का नाम सुशील राम बताया जा रहा है.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि, शराब कारोबारियों एवं तस्करों के विरुद्ध पुलिस के द्वारा अभियान चलाकर उनके मनोबल को ध्वस्त करने का कार्य किया जा रहा है. जिसमें पुलिस को विभिन्न जगहों से शराब बरामद करने में सफलता हासिल हो रही है. उन्होंने बताया कि लॉक डाउन के दौरान शराब कारोबारियों एवं शराब तस्करों का शराब का अवैध धंधा ठप हो गया था. अनलॉक फेज- 1 में शराब कारोबारी एवं तस्कर पुन: पांव पसारने लगे हैं. पुलिस के द्वारा अभियान चलाकर शराब के अवैध धंधे से जुड़े शराब कारोबारियों एवं तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. जिसमें पुलिस को सफलता प्राप्त हो रही है. पुलिस के द्वारा चलाए गए छापेमारी अभियान में दो जगहों से 20 कार्टून शराब बरामद की गई है. साथ ही साथ दोनों जगहों से कुल 3 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के द्वारा शराब बरामदगी मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार किए हुए तीनों कारोबारियों को जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार कारोबारियों से पूछताछ के क्रम में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस के द्वारा शराब के अवैध धंधे में संलिप्त अन्य कारोबारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी.


Comments
Post a Comment