Skip to main content

चीन के कायराना हमले में शहीद हुए सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि, युवा सामाजिक कार्यकर्ता के नेतृत्व में निकाला गया कैंडल मार्च..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: चीन द्वारा जम्मू कश्मीर के गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के ऊपर कायरतापूर्ण हमले में शहीद हुए 20 जवानों को लेकर जहां एक तरफ पूरे देश में चीन के प्रति आक्रोश का माहौल बना हुआ है. चीन के द्वारा हुए इस कायरतापूर्ण हमले से देश के हर कोने में युवाओं से लेकर बूढ़े बुजुर्गों तक में उबाल का माहौल देखा जा रहा है. शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है. मौन रखकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जा रही है. वहीं, डुमरांव के युवा समाजिक कार्यकर्ता अजय राय के नेतृत्व में भव्य कैंडल मार्च निकाला गया. इस कैंडल मार्च में स्थानीय युवकों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी का भी भरपूर समर्थन मिला. यह कैंडल मार्च छटिया पोखरा से लेकर नगर के शहीद स्मारक पार्क निकाला गया. कैंडल मार्च के दौरान सर्वप्रथम छटिया पोखरा स्थित 1942 के स्वतंत्रता सेनानी रहे अमर शहीद एकराम सिंह के तैल्य   चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. तत्पश्चात, छठिया पोखरा से कैंडल मार्च शहीद स्मारक पहुंचा. जहां चनी द्वारा निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करने को लेकर शपथ लिया गया एवं चीन के कायराना हमले में शहीद हुए वीर जवानों के लिए 1 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई.  

उक्त कैंडल मार्च कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश भुवन, रेलवे कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव सिंह, नगर अध्यक्ष निहार रंजन, भाजयुमो नगर अध्यक्ष छोटू विजय सिंह, महिला मोर्चा के अध्यक्ष शीला त्रिवेदी, भाजयुमो महामंत्री अविनाश श्रीवास्तव, नगर महामंत्री शशि राय, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संयोजक दीपक यादव, आईटी सेल के संयोजक अंकित केशरी, छात्र नेता संटू मित्रा, विश्वास सैनी, सूरजभान कुमार, सोना सैनी, प्रकाश कुमार, अजय सिंह, अविनाश पाठक, सिद्धार्थ कुमार, प्रेम कुमार, चुनमुन वर्मा, एवं अन्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...