डेढ़ लाख लोगों के बीच उच्च क्वालिटी के फेस मास्क एवं हैंड सैनिटाइजर का वितरण करेगा साबित खिदमत फाउंडेशन..
एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: कोविड-19 संक्रमण काल के दौरान साबित खिदमत फाउंडेशन के द्वारा लगातार जरूरतमंदों की मदद की. अब डॉ. दिलशाद आलम संक्रमण काल के बाद अनलॉक फेज- 1 में भी लोगों को संक्रमण से से बचाने हेतु एहतियात बरतने की अपील करते हुए उन्हें मास्क तथा सैनिटाइजर बांटने की पहल शुरू की है. अभियान की शुरुआती दिन ही उन्होंने 150 लोगों को एन-95 मास्क बांटे. इस दौरान संस्था के सचिव साबित रोहतासवी तथा समाजसेवी डॉ. निसार अहमद मौजूद रहे. उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि फाउंडेशन के द्वारा 50 हज़ार मास्क और डेढ़ लाख सैनिटाइजर बांटने का अभियान शुरू किया गया है. उन्होंने कहा कि, ना सिर्फ लोगों को फेस मास्क सैनिटाइजर आदि दिए जाएंगे. बल्कि, उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अपनाए जाने वाले हथियारों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी. उन्होंने कहा कि अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों को फेस शिल्ड लगाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया है.
इस बाबत जानकारी देते हुए डॉ. दिलशाद आलम ने बताया कि, कोविड-19 संक्रमण अभी टला नहीं है. हालांकि, सभी को संक्रमण के साथ जीने की आदत डालनी होगी. उन्होंने बताया कि, जब तक कोरोना की कोई वैक्सीन तैयार नहीं हो जाती तब तक बेहद एहतियात के साथ हमें अपने आवश्यक कामों को निपटाना होगा. उन्होंने संक्रमण काल के दौरान गोद लिए गए 200 परिवारों को भी मास्क तथा सैनिटाइजर बांटने का लक्ष्य रखा है. उन्होंने बताया कि, हमारा देश कोविड-19 को हराने में तभी कामयाब हो सकता है. जब देश के नागरिक हालात की गंभीरता को समझते हुए सभी संक्रमण रोधी उपाय करें. उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब भी घरों से बाहर निकले मास्क आदि का प्रयोग अवश्य करें. अनावश्यक कामों से घर से बाहर निकलने से परहेज किया जाए तथा बच्चे ज्यादा समय घर में ही गुजारे उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही कोरोना संक्रमण की वैक्सीन ईजाद हो जाए. जिससे कि, लोग इस महामारी पर भी पूर्ण विजय प्राप्त कर सकें.


Comments
Post a Comment