Skip to main content

रेलवे कर्मचारियों के घर में घुसा बरसात का पानी, नियमित रूप से साफ सफाई ना होने से बढी परेशानी..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: लगातार तीन-चार दिनों से हो रही रुक-रुक के बारिश ने उत्तरी रेलवे कॉलोनी में रहने वाले रेलवे कर्मचारियों को काफी फजीहत में डाल दिया है. रेलवे कॉलोनी में नालियों के साफ सफाई ना होने एवं पानी के निकासी ना होने के कारण बरसात का पानी तथा नाली का पानी लोगों के घरों में घुसने लगा है. रेलवे कॉलोनी में चारों तरफ बरसात के पानी कीचड़ एवं फिसलन की वजह से लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. कॉलोनी में चारों तरफ बड़े-बड़े घास उग आए हैं. लेकिन, विभाग के द्वारा कॉलोनी में साफ-सफाई का कुछ खास इंतजाम नहीं किया जा रहा है. ऐसे में लोगों के बीच डर का माहौल बना हुआ है. रेलवे कर्मचारी शंभू राम का कहना है कि, बरसात के दिनों में विभाग के द्वारा नालियों का साफ सफाई का कार्य नहीं कराए जाने के कारण पूरा कॉलोनी जल मग्न हो जाता है. बरसात का पानी घरों के अंदर प्रवेश करने लगता है. कॉलोनी में चारों तरफ उग गए बड़े-बड़े घास एवं कूड़े कचरे का उठाव नियमित तौर पर ना होने के कारण सरल एवं बदबू से लोगों का जीना मुहाल हुआ है. रेलवे कर्मचारियों के बीच अक्सर इस बात का डर बना रहता है कि घरों से बाहर निकलकर खेलने के दौरान उनके बच्चों को कोई विषैला जीव जंतु काट ना ले. 

कॉलोनी में अक्सर ही घास फूस में छुप कर बैठे हुए विषैले जीव जंतु स्थानीय लोगों को द्वारा देखे जाते हैं. उन्होंने बताया कि, रेलवे स्टेशन से पश्चिम गीतांजलि होटल तक जाने वाले रास्ते में सालों भर जलभराव की स्थिति उत्पन्न रहती है. इस जलभराव के कारण मोटर वाहन तो दूर पैदल चल कर ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारियों को एवं किसी जरूरी काम से कर्मचारियों के परिजनों को उस रास्ते से आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

रेलवे विभाग के द्वारा उत्तरी रेलवे कॉलोनी में साफ-सफाई को लेकर उदासीनता बरते जाने से दुखी कर्मचारियों के द्वारा एक्सप्रेस न्यूज़ के माध्यम से अपना दर्द बयां किया गया. स्थानीय लोगों ने कहा कि, शायद खबर को प्रकाशित किए जाने के बाद विभाग के द्वारा साफ सफाई के संदर्भ में कोई कार्रवाई की जाए.  जिससे रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को सहूलियत प्रदान हो सके.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19