Skip to main content

नए थानाध्यक्ष ने किया करवाई देसी कट्टा 13 जिंदा कारतूस एवं एक खोखा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार..

एक्सप्रेस न्यूज़ बक्सर: धनसोई पुलिस ने देसी कट्टा एवं 13 जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. नए थानाध्यक्ष ने ज्वाइन करते ही क्राइम कंट्रोल को लेकर अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. उनके कार्रवाई से अपराध कर्मियों की अब शामत आने वाली है. इसी क्रम में बताते चलें कि, गश्ती दल पर निकले थानाध्यक्ष रौशन कुमार के द्वारा शक के आधार पर एक युवक को रोका गया और पुलिस के जवानों से उसकी तलाशी कराई तो उक्त युवक के पास से एक देसी कट्टा 13 जिंदा कारतूस एवं खोखा पुलिस ने बरामद किया है. 

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए धनसोई थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि, गुरुवार की संध्या पुलिस के जवानों के साथ वो स्वयं गश्ती पर निकले हुए थे. तभी, धनसोई स्टैंड के समीप से एक युवक को शक के आधार पर रोका गया. युवक को रोके जाने के बाद युवक काफी घबरा गया. थानाध्यक्ष के निर्देश पर जब पुलिस के जवानों ने युवक की तलाशी ली तो युवक के पास से एक देसी कट्टा 13 जिंदा कारतूस एवं एक खोखा बरामद किया गया. युवक का नाम चितरंजन कुमार पिता दीप नारायण सिंह ग्राम ककरिया बताया जा रहा है. जिसके पश्चात पुलिस के द्वारा उक्त युवक को हिरासत में लेते हुए पुलिस थाने पर पहुंची. थाने पर पहुंचने के पश्चात गिरफ्तार युवक से पूछताछ शुरू की गई. पूछताछ के दौरान आपसी विवाद में फायरिंग करने का मामला सामने आया. इस बाबत थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि आपसी विवाद में युवक अपने चाचा के ऊपर एक राउंड फायरिंग किया था. जो उसके चाचा को लगी नहीं तथा बरामद किए गए कट्टे में गोली का एक खोखा मिला है. युवक ने पूछताछ के दौरान इस बात की जानकारी दी है. गिरफ्तार युवक को प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई पूरी कर जेल भेज दिया गया.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19