Skip to main content

नगर थाने की पुलिस ने 3 बोतल बियर के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कवायद शुरू..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: लॉक डाउन के समापन एवं अनलॉक फेज-1 के आगमन के साथ ही शराब तस्कर शराब की तस्करी  करना शुरू कर दिए हैं. विभिन्न जगहों से शराब कारोबारियों एवं शराब तस्करों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया जा रहा है. इसी क्रम में बताते चलें कि, नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने यूपी से 500ml की तीन बीयर की बोतल लेकर बिहार की सीमा में प्रवेश कर रहे एक तस्कर को गंगा ओवरब्रिज  के समीप स्थित चेकपोस्ट से गिरफ्तार किया है.  पुलिस के द्वारा चेक पोस्ट पर जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान यूपी के तरफ से आ रहे युवक को शक होने पर रोका गया तो पुलिस को युवक के पास से 500ml की तीन बीयर की बोतल बरामद करने में सफलता हासिल हुई.  जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिए गए युवक का नाम दिनेश कुमार यादव तथा युवक कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर  गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस  हिरासत में लिए युवक को थाने लेकर पहुंची. जहां कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.


Comments