एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: कोरानसराय पुलिस ने थाना क्षेत्र के मुसहरी टोली में छापेमारी कर एक घर से जमीन के अंदर छुपा कर रखी गई 100 लीटर अर्ध निर्मित शराब बरामद किया है. साथ ही पुलिस ने बरामद 100 लीटर अर्ध निर्मित शराब को जब्त कर विनष्ट कर दिया. वहीं, शराब निर्माण में इस्तेमाल की गई बर्तन व उपकरणों को भी तोड़ फोड़कर तहस नहस कर दिया. बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुसहरी टोली में देसी शराब निर्माण किया जा रहा है. प्राप्त सूचना के आलोक में पुलिस मुसहरी टोली पहुंचकर शराब तलाश करने लगी. इसी क्रम में तलाशी के दौरान पुलिस को 100 लीटर अर्ध निर्मित शराब बरामद करने में सफलता हासिल हुई. जिसे पुलिस ने विनष्ट कर दिया.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजन मालवीय ने बताया कि, इस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि थाना क्षेत्र के मुसहरी टोली में देसी शराब निर्माण की जा रही है. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई तो पुलिस को 100 लीटर अर्ध निर्मित शराब बरामद करने में सफलता हासिल हुई. जिसे पुलिस के द्वारा जब्त कर विनष्ट कर दिया गया.



Comments
Post a Comment