Skip to main content

इटाढी पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार, एक स्विफ्ट डिजायर कार जब्त..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: इटाढी पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान कार सवार दो लोगों को दो पीस 180ml  8 पीएम  टेट्रा पैक के साथ  गिरफ्तार किया है. साथ ही साथ पुलिस के द्वारा  गिरफ्तार लोगों की मारुति स्विफ्ट डिजायर कार को भी जब्त कर लिया गया है. वाहन जांच अभियान के दौरान जब कार को रोककर तलाशी ली गई तो कार से दो 180ml 8 पीएम टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद की गई. शराब बरामद होने के पश्चात कार सवार मुरारी सिंह पिता श्री भगवान सिंह ग्राम उनवास एवं पवन कुमार पिता दीनानाथ यादव ग्राम नया भोजपुर को पुलिस के द्वारा हिरासत में ले लिया गया.

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि, वाहन जांच अभियान के दौरान एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर  कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर एच आर 38 ए ए 4207 को रोका गया एवं तलाशी ली गई तो कार से 180ml का दो 8:00 पीएम टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद किया गया जिसके बाद पुलिस के द्वारा कार सवार दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया गया तथा शराब एवं कार को जब्त कर लिया गया.  हिरासत में लिए गए दोनों लोगों एवं बरामद शराब तथा जप्त की गई कार को लेकर पुलिस थाने पहुंची जहां शराब बरामदगी मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई.  थानाध्यक्ष ने बताया कि हिरासत में लिए गए दोनों लोगों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के साथ जेल भेज दिया जाएगा.  कार को जब्त कर लिया गया है.


Comments