Skip to main content

मामा ने भांजी के साथ अवैध संबंध रखने वाले युवक की योजनाबद्ध तरीके से कर दी हत्या, मामा भांजी गिरफ्तार..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: इटाढी थाना क्षेत्र के बगही के युवक की 3 मार्च को अपहरण कर लिए जाने का मामले का उद्भेदन इटाढी पुलिस ने कर लिया है. इस दौरान पुलिस को जानकारियों के मुताबिक युवक का अपहरण नहीं बल्कि प्रेम प्रसंग में हत्या कर दिया गया था. हत्या किए जाने के पश्चात युवक के शव को गंगा नदी में फेंक दिया गया था. मामले की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस को इस मामले में उस वक्त सुराग मिला जब मृत युवक की कॉल डिटेल्स एवं लोकेशन के आधार पर युवक के प्रेमिका से पूछताछ करने पुलिस पहुंची. मृत युवक  के प्रेमिका से पूछताछ के दौरान पुलिस को कड़ी दर कड़ी मामले का उद्भेदन कर लेने में सफलता प्राप्त होते चली गई. मामले का खुलासा हो जाने के पश्चात मृत युवक के प्रेमिका एवं मामा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. वही हत्या में शामिल अन्य तीन लोगों की तलाश पुलिस के द्वारा अभी की जा रही है. फरार तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी गई है. 

इस घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए इटाढी थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि, तकनीकी अनुसंधान में पता चला कि राजन सिंह की हत्या कर गंगा नदी में फेंक दिया गया है गिरफ्तार महिला बेबी देवी भोजपुर जिले की अनाइठ मिल्की के तारकेश्वर यादव की पत्नी तथा उसका मामा संतोष यादव कारीसाथ निवासी हैं. गिरफ्तार महिला के साथ महिला के मामा ने नृत्य युवक को एक कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. जिसके पश्चात सुनियोजित षड्यंत्र रचकर युवक को बुला कर हत्या कर दी गई. हत्या किए जाने के पश्चात शव को ठिकाने लगाने के लिए गंगा नदी में फेंक दिया गया. पुलिस ने इस मामले का उद्घाटन करते हुए मृत युवक के प्रेमी का बेबी देवी एवं उसके मामा संतोष यादव को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, इस कांड में शामिल कारीसाथ गांव के तीन युवकों की तलाश पुलिस के द्वारा तत्परता से की जा रही है. पुलिस के मुताबिक मृतक के पिता ने बिन बताए घर से गायब होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी तथा अपहरण कर लिए जाने की आशंका जताई थी. प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में लगातार प्रयासरत थी. पुलिसिया छानबीन में पता चला कि युवक को प्रेम प्रसंग में अगवा कर उसकी बुरी तरह से पिटाई कर मौत की नींद सुला दिया गया है. हत्या के पश्चात शव को ठिकाने लगाने के नियत से गंगा नदी में फेंक दिया गया था.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19