Skip to main content

सोशल डिस्टेंसिंग का धज्जियां उड़ाए जाने मामले में दंडाधिकारी के बयान पर 4 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: फिजिकल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाए जाने के मामले में चार लोगों के विरुद्ध नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. प्राथमिकी दर्ज करने के पश्चात पुलिस के द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. शहर के रामरेखा घाट सोमवार को मुंडन संस्कार को लेकर उमड़ी भीड़ के मामले में प्रशासन का यह मानना है कि घाट पर मौजूद पंडों एवं नाविकों के कारण संक्रमण का खतरा में वृद्धि हुई है. नाविकों एवं पंडों के द्वारा आदेश का उल्लंघन कर पूजा पाठ कराए जाने एवं नौका से मुंडन संस्कार कराने के कारण फिजिकल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ती रही. इस मामले में पुलिस के द्वारा चार लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.  

मामले में घाट पर मौजूद दंडाधिकारी के बयान पर नाभिक पवन चौधरी एवं भागू चौधरी तथा पूजा करा रहे पंडा चंदन पांडे एवं बंटु पांडेय के विरुद्ध भीड़ इकट्ठा करने के आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है.

मिली जानकारी के अनुसार घाट पर पूजा कराने वाले  पंडू के द्वारा  एक  एक  स्थान पर  काफी संख्या में लोगों की भीड़  इकट्ठा कर पूजा कराई जा रही थी. पूजा कार्यक्रम के दौरान  मौके पर मौजूद  लोगों ने ना तो मास्क पहना था. ना ही किसी ने  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया था. वहीं, दुसरी ओर एक एक नौका पर करीब 60/70 लोग सवार थे. जिन्हें लेकर नाविकों के द्वारा गंगा नदी में मुंडन संस्कार कराया जा रहा था. इस संदर्भ में नगर थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. प्राथमिकी दर्ज करने के पश्चात मामले में पुलिस के द्वारा आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19