एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: पूरे लॉक डाउन के दौरान बक्सर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के दिशा निर्देश पर लॉक डाउन का अनुपालन सख्ती से सुनिश्चित कराने हेतु एवं एमवी एक्ट के नियमों का उल्लंघन कर वाहन संचालित करने वालों के विरुद्ध पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की गई. जिसमें नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध जुर्माना राशि वसूली गई. लॉक डाउन के समापन एवं अनलॉक फेज-1 के शुरु होने के पश्चात पुन: पुलिस अधीक्षक से प्राप्त निर्देश के आलोक में सभी थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान जारी रखी गई है.
विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाए जाने के दौरान पुलिस के द्वारा हेलमेट, ड्राइविंग, लाइसेंस, वाहनों के कागजात, इंश्योरेंस, प्रदूषण तथा जिला प्रशासन के द्वारा जारी निर्देश एक वाहन पर एक सवार बैठने का भी अनुपालन कराया जा रहा है.
शुक्रवार 5 जून को नगर थाना क्षेत्र में यातायात प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान 40 वाहन चालकों को रोककर जांच किया. कागजात वगैरह की जांच के दौरान 18 वाहनों के कागजात सही पाए गए. जिन्हें छोड़ दिया गया. 22 वाहन चालक के बाइक के कागजात में त्रुटि पाए जाने पर ₹18000 का जुर्माना वसूला गया. इस संदर्भ में यातायात प्रभारी अंगद सिंह ने कहा कि पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान से वाहन चालकों के बीच मची हड़कंप कहा जाए या लोगों के बीच में वाहन जांच को लेकर आई जागरूकता कहा जाए. अब लोग सड़क पर 2 पहिया वाहन लेकर निकल रहे हैं तो नियम कानून का पालन कर पूरी तरह से सावधान होकर निकल रहे हैं. इस दौरान वाहन चालक चेहरे पर मास्क, सर पर हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी के कागजात वगैरह बिल्कुल दुरुस्त कर कर निकल रहे हैं. ऐसे में वाहन जांच अभियान के दौरान 40 वाहन चालकों को रोका गया. जिसमें 18 वाहन चालकों का कागजात वगैरह सही पाए जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया. वहीं, 22 वाहन चालक से ₹18000 जुर्माना राशि वसूली गई. जबकि, औद्योगिक थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष दिनेश मालाकार के नेतृत्व में चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने 5 वाहन चालकों से ₹5000 जुर्माना राशि वसूला है. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि औद्योगिक थाना क्षेत्र की पुलिस के द्वारा लगातार वाहन जांच अभियान चलाई जाती है. वाहन जांच अभियान चलाए जाने के दौरान एमवी एक्ट के नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के साथ-साथ गलत कार्य करने वाले लोगों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाती है. उन्होंने कहा कि वाहन जांच अभियान के दौरान शराब तस्करों से लेकर किसी वाद में फरार चल रहे वांछित अपराधी को भी गिरफ्तार करने में पुलिस को कभी कभी सफलता मिल जाती है. वरीय पदाधिकारी से प्राप्त निर्देश के आलोक में आए दिन औद्योगिक थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाई जाती है.
इधर, नावानगर थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए गए वाहन जांच अभियान में ₹2000 जुर्माना राशि वसूली गई है. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन जांच अभियान के दौरान 15 वाहन चालकों को रोका गया था. जिसमें 9 वाहन चालकों का कागजात वगैरह सही पाए जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया. वहीं, 6 वाहन चालकों से उनके वाहन के कागजात में त्रुटि पाए जाने पर उनके विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत जुर्माना राशि वसूली गई. उन्होंने कहा कि वरीय पदाधिकारी से प्राप्त निर्देश के आलोक में उनके द्वारा थाना क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर वाहन जांच अभियान चलाई जाती है. जो कि आगे भी चलाई जाएगी. उन्होंने कहा कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मची है. जबकि कई वाहन चालकों में पुलिस के द्वारा लगातार चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान से जागरूकता भी आई है. वाहन चालक हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ी के कागजात इंश्योरेंस, प्रदूषण वगैरह सब कुछ से दुरुस्त होकर वाहन लेकर सड़क पर निकल रहे हैं. जो कि अच्छी बात है. पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान से वाहन चालकों के अंदर जागरूकता भी देखी जा रही है.
- एक्सप्रेस न्यूज़ के लिए इंद्रकांत तिवारी की रिपोर्ट.


Comments
Post a Comment