बीते दिनों सर्विसिंग सेंटर के बाहर से चोरी गई ट्रैक्टर एवं जनरेटर को पुलिस ने किया बरामद, नामजद प्राथमिकी दर्ज..
एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: बीते 4 जून को ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा स्थित सर्विसिंग सेंटर से चोरी गई ट्रैक्टर एवं जनरेटर को पुलिस ने थाना क्षेत्र के उधरा गांव से छापेमारी कर बरामद कर लिया है. चोरी गई ट्रैक्टर एवं जनरेटर को पुलिस के द्वारा उधरा गांव के संतोष मिश्रा के दरवाजे से बरामद की गई है. इस मामले में सर्विसिंग सेंटर संचालक ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के सपही गांव निवासी मुन्ना हाशमी के लिखित आवेदन पर पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई है.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र के पचपेड़वा चौक पर सपही गांव निवासी मुन्ना हाशमी के द्वारा वाहनों की धुलाई हेतु सर्विसिंग सेंटर चलाई जाती है. जहां बीते 4 जून को मध्य रात्रि में मुन्ना हाशमी के सर्विसिंग सेंटर से असामाजिक तत्वों के द्वारा सर्विसिंग सेंटर के बाहर खड़ी की गई ट्रैक्टर एवं जनरेटर को चोरी कर लिया गया था. जब सर्विसिंग सेंटर संचालक मुन्ना हाशमी प्रात: काल नींद से उठ कर बाहर निकले तो बाहर का नजारा ही कुछ अलग था. बाहर में खड़ी की गई ट्रैक्टर एवं वाहनों की धुलाई में प्रयोग की जाने वाली जनरेटर गायब पाई गई. जिसके बाद मुन्ना हाशमी के द्वारा आसपास में पूछताछ की गई. परंतु, कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी.
चोरी के इस घटना के बाद सर्विसिंग सेंटर संचालक के द्वारा दूरभाष के माध्यम से ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी को इस बात की जानकारी दी गई. चोरी गई ट्रैक्टर एवं जनरेटर के बारे में खोजबीन के क्रम में सर्विसिंग सेंटर के संचालक को गुप्त रूप से जानकारी प्राप्त हुई की उनके सर्विसिंग सेंटर से चोरी गई ट्रैक्टर एवं जनरेटर थाना क्षेत्र के उधरा गांव में संतोष मिश्रा के घर में मौजूद है. चोरी गई ट्रैक्टर एवं जनरेटर के बारे में मिली जानकारी पर सर्विसिंग सेंटर संचालक के द्वारा उधरा गांव स्थित संतोष मिश्रा के घर में जाकर देखी गई तो जानकारी सही पाई गई. चोरी गई ट्रैक्टर एवं जनरेटर की जानकारी मिलने के पश्चात सर्विसिंग सेंटर संचालक के द्वारा ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी को इस संदर्भ में जानकारी दी गई. सर्विसिंग सेंटर संचालक के द्वारा जानकारी मिलने के पश्चात थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. जहां संतोष मिश्रा के घर में ट्रैक्टर खड़ी पाई गई एवं ट्रैक्टर की ट्राली पर जनरेटर रखी हुई थी. जब पुलिस के द्वारा घर के मालिक संतोष मिश्रा को बुलाया गया तो घर वालों ने उनके घर पर ना होने की जानकारी दी. जिसके बाद ट्रैक्टर एवं बरामद जनरेटर को लेकर पुलिस सर्विसिंग सेंटर संचालक के साथ थाने पर पहुंची. थाने पर पहुंचने के पश्चात पुलिस ने सर्विसिंग सेंटर संचालक के द्वारा दिए गए लिखित आवेदन पर उधरा गांव निवासी संतोष मिश्रा को अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज की.


Comments
Post a Comment