विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस के द्वारा चलाई गई रोको टोको अभियान व वाहन जांच अभियान वसूली गई हजारों रुपए जुर्माना राशि..
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार वाहन जांच अभियान तथा कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर संक्रमण से बचाव हेतु रोको टोको अभियान चलाया गया. जिसमें बिना मास्क पहने सड़कों पर निकलने वाले लोगों को रोक कर उन्हें मारने के लिए जागरूक किया गया तथा सख्त हिदायत के साथ में छोड़ा गया. वहीं, विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए वाहन जांच अभियान में पुलिस के द्वारा नियम कानून को ताक पर रखकर. वाहन संचालित करने वाले मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत जुर्माना राशि वसूली गई. वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस के द्वारा हेलमेट ड्राइविंग लाइसेंस वाहनों के कागजात इंशुरंस तथा प्रदूषण की जांच की गई. जिसमें किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर वाहन चालकों से जुर्माना राशि वसूली गई.
वाहन जांच अभियान के दौरान डुमराव पुलिस के द्वारा 30 वाहन चालकों से ₹21000 जुर्माना राशि वसूली गई. डुमरांव थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, मोटर व्हीकल अधिनियम का उल्लंघन कर वाहन संचालित करने के आरोप में वाहन चालकों से जुर्माना राशि वसूली गई. धनसोई थाना क्षेत्र की पुलिस के द्वारा रोको टोको अभियान एवं वाहन जांच अभियान के दौरान 10 वाहन चालकों से ₹10000 जुर्माना राशि मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत वसूली गई. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए धनसोई थानाध्यक्ष ने बताया कि, रोको टोको अभियान एवं वाहन जांच अभियान धनसोई पुलिस के द्वारा चलाई गई. जिसमें बिना मास्क पहने सड़कों पर निकलने वाले लोगों को सख्त हिदायत देकर उन्हें छोड़ा गया तथा मोटर व्हीकल अधिनियम का उल्लंघन कर वाहन संचालित करने वाले लोगों से जुर्माना राशि वसूली गई. नया भोजपुर पुलिस के द्वारा रोको टोको अभियान एवं वाहन जांच अभियान के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाई गई. नया भोजपुर ओपी थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि, एमवी एक्ट का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों से जुर्माना राशि वसूली गई तथा रोको टोको अभियान के तहत बिना मास्क पहने घूमने वाले लोगों को सख्त हिदायत देकर उन्हें छोड़ा गया. वहीं, वाहन जांच अभियान के दौरान पांच वाहन चालकों से ₹3000 जुर्माना राशि मोटर व्हीकल अधिनियम का उल्लंघन कर वाहन चलाने के आरोप में वसूली गई. जबकि नैनीजोर थाना क्षेत्र की पुलिस के द्वारा रोको टोको अभियान एवं वाहन जांच अभियान के तहत एक वाहन चालक से ₹1000 जुर्माना राशि वसूली गई. बगैर मास्क पहने सड़कों पर निकलने वाले लोगों को रोककर उन्हें जागरुक करने के साथ-साथ अगली बार से बिना मास्क पहने घर से ना निकलने का सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया. रोको टोको अभियान एवं वाहन जांच अभियान के तहत मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस ने बगैर मास्क पहने सड़क पर निकलने वाले लोगों को रोककर जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें अगली बार से बिना मास्क पहने घर से ना निकलने की सख्त हिदायत देने के साथ उन्हें छोड़ दिया गया तथा वाहन जांच अभियान के तहत एमवी एक्ट का उल्लंघन कर नियम कानून को ताक पर रखकर वाहन संचालित करने वाले 8 वाहन चालकों से ₹10000 जुर्माना राशि वसूली गई.
वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों में रोको टोको अभियान तथा वाहन जांच अभियान पुलिस के द्वारा चलाई जा रही है. कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए रोको टोको अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ संक्रमण से बचाव हेतु अनिवार्य रूप से घर से निकलते वक्त मास्क पहनकर निकलने की हिदायत दी जा रही है. वहीं, वाहन जांच अभियान के तहत नियम कानून को ताक पर रखकर वाहन संचालित करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना राशि वसूली जा रही है.
Comments
Post a Comment