Skip to main content

जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे आधा दर्जन लोग घायल , दहशत फैलाने के लिए दर्जनों चक्र की गई फायरिंग


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: तिलक राय ओपी थाना क्षेत्र के तिलक राय हाता गांव में पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जम के मारपीट हुई. मारपीट के दौरान दोनों पक्षों की ओर से आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं. मारपीट के दौरान जमकर लाठी-डंडे चलने के साथ-साथ दहशत फैलाने के नियत से दर्जनों राउंड गोलियां भी चलाई गई. गोलियों की तड़तड़ाहट पूरा इलाका गूंज उठा. गोली चलने से स्थानीय लोगों के बीच भय का माहौल व्याप्त हो गया. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी. सूचना प्राप्त होने के बाद अविलंब मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में ले लिया. इस घटना में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. 

सूत्रों से से मिली जानकारी के अनुसार तिलक राय के हाता ओपी क्षेत्र के स्थानीय गांव के निवासी लालजी यादव एवं गोपाल जी यादव के बीच में पूर्व से जमीनी विवाद का मामला चला आ रहा है. इसी जमीनी विवाद को लेकर बात बढ़ गई और मामला बातचीत से बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गई. इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले. मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के तरफ से आधा दर्जन लोग घायल हो गए. वहीं, दहशत फैलाने के नियत से दर्जनों राउंड फायरिंग भी की गई. स्थानीय सूत्रों की माने तो 25 से 30 राउंड फायरिंग की गई है. घटना की सूचना प्राप्त होते ही मौके पर डुमराव एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह, सिमरी थानाध्यक्ष जुनैद आलम तथा तिलक राय ओपी थाना प्रभारी जय प्रकाश सदल बल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए. पुलिस के द्वारा मारपीट के इस घटना में शामिल दोनों पक्षों के तरफ से दो दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है. वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है तथा पुलिस मौके से गोलीबारी के सुराग को ढूंढने में लगी है.

इस बाबत तिलक राय ओपी थाना प्रभारी जय प्रकाश से बात करने पर उन्होंने बताया कि मामले में फर्द बयान लिया जा रहा है. फर्द बयान लेने के बाद विस्तार से जानकारी दी जाएगी. उन्होंने बताया कि पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले तथा जमकर मारपीट हुई. इसी दौरान दहशत फैलाने के नियत से गोलीबारी भी की गई. हालांकि, उन्होंने केवल तीन चार राउंड फायरिंग की ही बात कही है. उन्होंने कहा कि फर्द बयान के अनुसार पूर्ण जानकारी मिलेगी की कितनी राउंड फायरिंग दहशत फैलाने के लिए की गई है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19