Skip to main content

बक्सर पुलिस अधीक्षक के मदद से लॉक डाउन के अवधि में कैंसर पीड़ित के घर पटना से मंगा कर उपलब्ध कराई गई दवा...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  एक तरफ पुलिस जहां नियम कानून की धज्जियां उड़ाने वालों के विरुद्ध सख्त नजर आ रही है वहीं, पुलिस आम जनों के मदद के लिए अपनी मानवतापूर्ण छवि भी लोगों के सामने पेश कर रही है. बक्सर पुलिस के द्वारा ऐसा ही एक वाकया आमजनों के समक्ष पेश किया गया जब पुलिस अधीक्षक के मदद से लॉक डाउन के अवधि में कैंसर पीड़ित के घर तक संबंधित रोग की जरूरी दवाएं पटना से मंगा कर उपलब्ध कराई गई.

बताते चलें कि, औद्योगिक थाना क्षेत्र के रहने वाली श्रुति कुमारी ने बताया कि, उनकी दादी जो कि हावड़ा में रहती है. लॉक डाउन के पूर्व अपनी दादी को लेकर बक्सर चली आई थी. उनकी दादी कैंसर रोग से ग्रसित हैं. जिनका इलाज भी चल रहा है. वो अपनी दादी के लिमिटेड दवाओं के साथ  ही उन्हें लेकर बक्सर चली आई थी. तभी अचानक से लॉक डाउन का आदेश जारी हो गया. लॉक डाउन के दौरान उनकी दादी  हावड़ा नहीं जा सकी और बक्सर में ही ही रुक गई. लॉक डाउन के दरमियान ही उनकी दादी की कैंसर की दवाएं समाप्त हो गई. जिसे बक्सर के  दवा दुकानों में ढूंढने के बावजूद भी नहीं मिला. यहां के दवा दुकानदारों ने  पर्ची देखने के बाद बताया कि यह सारी दवाएं पटना ही मिल पाएगी. बक्सर में दवा न मिलने से उनके घर के लोगों की परेशानी बढ़ गई कि, आखिर लॉक डाउन के दौरान दवा लाने के लिए पटना कौन और कैसे जाएगा?

काफी  सोचने समझने के बाद श्रुति और उनके घर वालों ने बक्सर पुलिस की मदद लेने की मन बनाया.  उनके रिश्तेदार के द्वारा  बक्सर पुलिस अधीक्षक को अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया. जिसके बाद बक्सर पुलिस अधीक्षक ने मानवता के नाते उनकी मदद करने की बात कही और साथ ही साथ उन्होंने दवा का नाम नोट करने के बाद अपने पुलिसकर्मी सोनू तिवारी के मदद से पटना से दवा को मंगा कर पीड़ित के घर भिजवाने का काम किया गया. दवा मिलने के बाद परिजनों के घरवालों एवं उनकी दादी ने पुलिस अधीक्षक एवं दवा लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी सोनू तिवारी का हृदय से आभार प्रकट किया.
- इन्द्रकांत तिवारी.

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19