एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: चौसा के स्थानीय पंचायत के सम्राट नगर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलिडर लीक हो जाने से घर में आग लग गई. हालांकि, ग्रामीण युवकों और दमकल की सहायता से बड़ा हादसा टल गया. लेकिन, घर में रखे नकद समेत लाखों के सामान जलने से बचाया नहीं जा सका. घर में भतीजी की शादी के लिए सामान रखे गए थे, जिनके जलने से भतीजी के शादी का अरमान भी जल गया.
मिली जानकारी के अनुसार सुबह के 9:00 बज रहे थे। घर में स्व.सर्वदेव कुशवाहा की पत्नी निर्मला देवी अकेली खाना बनाने जा रही थी. जैसे ही गैस चूल्हे में को जलाने के लिए माचिस की तीली जलाई कि घर में आग लग गई. महिला भागकर घर के बाहर आकर चिल्लाने लगी. जहां गरीबों को अनाज वितरण कर कार्यालय पहुंचे प्रकृति जन कल्याण संस्थान के युवकों तक आवाज पहुंची. तत्काल संस्थान के युवक महिला जहां से चिल्ला रही थी. उस स्थान पर पहुंचें कर जान जोखिम में डालकर गैस सिलिडर को भींगे बोरी से ढककर बाहर निकाले और आग बुझाने का प्रयास करने लगे. इस घटना की जानकारी सचिव अभिमन्यु सिंह ने चौसा सीओ नवलकांत, थाना प्रभारी और बीडीओ को दी. तब थाने में खड़ी दमकल के तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया. इस दौरान आग से महिला के घर में नकद समेत लाखों रुपये के जेवर सहित अन्य सामग्री जलकर स्वाहा हो गई.
इस दौरान महिला ने बताया कि भतीजी की शादी के लिए जेवर कपड़े एवं अन्य समान धीरे- धीरे खरीद कर रखा जा रहा था. अगलगी के इस घटना के बाद भतीजी के शादी का अरमान भी फीका पड़ गया.

Comments
Post a Comment