Skip to main content

साबित खिदमत फाउंडेशन ने चिन्हित 50 जरुरतमंद परिवारों को तीसरी दफा बांटी राशन सामग्री..

- पूरे लॉक डाउन के दौरान की जाएगी मदद.

-  समाजसेवियों ने भी दर्ज कराई उपस्थिति.


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: साबित खिदमत फाउंडेशन के द्वारा 50 परिवारों को लॉक डाउन के दौरान राशन सामग्री तीसरी दफा पहुंचाई गई. इस दौरान फाउंडेशन के निदेशक, सचिव के साथ-साथ बक्सर के कई सामाजिक हस्तियां भी मौजूद रही. सभी ने  साबित खिदमत फाउंडेशन के इस प्रयास में जहां सहयोग किया वहीं इस तरह के कार्य की जबरदस्त सराहना भी की.

 इस दौरान फाउंडेशन के निर्देशक डॉ. दिलशाद आलम ने बताया कि, नगर के बाजार समिति रोड, नया बाजार, तथा मठिया मोड़ के समीप कुल मिलाकर 50 परिवारों को  फाउंडेशन के द्वारा पूरे लॉक डाउन के दौरान राशन सामग्री उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी ली गई है. जिनको पूरे लॉक डाउन के दौरान  मदद की जाएगी. इन 50 परिवारों  को पूर्व में भी आटा, चावल, तेल, मसालों के साथ-साथ अन्य दैनिक जीवन में उपयोग आने वाली खाद्य-सामग्री व साबुन उपलब्ध कराया गया था. पुन: दूसरी बार में उन्हें चीनी, चायपत्ती, आलू इत्यादि का वितरण किया गया. वहीं, अब तीसरी खेप के रूप में पुनः चावल तथा सोयाबीन इत्यादि का वितरण सभी 50 परिवारों में किया गया. आज उनके साथ साहित्यकार व समाजसेवी कुमार नयन, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. तनवीर फरीदी, जदयू नेत्री लता श्रीवास्तव व  फाउंडेशन के मुर्शीद रज़ा व अन्य सदस्य ने भी  अपनी  उपस्थिति दर्ज कराई.

फाउंडेशन के सचिव साबित रोहतासवी ने बताया कि  लॉक डाउन के दौरान दैनिक मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले  लोगों के बीच 2 जून की रोटी कर पाना भी काफी मुश्किल हो गया है. ऐसे में फाउंडेशन के द्वारा पूरे लॉक डाउन की अवधि में चिन्हित किए गए 50 परिवारों को न सिर्फ उनके राशन आदि का प्रबंध फाउंडेशन के द्वारा किया जाएगा बल्कि, उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी. उन्होंने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि, लॉक डाउन का अनुपालन करते हुए वह अपने अपने घरों में ही रहे जिससे कि, कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके.

- इन्द्रकांत तिवारी.

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19