Skip to main content

रमजान के दौरान कोरोना वायरस से बचाव को लेकर इटाढी थाना में आयोजित की गई शांति समिति की बैठक..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: इटाढी़ थाना परिसर में आज मुसलमानों के पवित्र रमजान माह के मद्देनजर शांति समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित की गई. मुस्लिम समुदाय की पवित्र महीना रमजान की शुरुआत 25 अप्रैल से होने वाली है. इसी के मद्देनजर आज इटाढी़ थाना में शांति समिति की बैठक हुई. शांति समिति की बैठक के समय सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी मुस्लिम धर्म से संबंधित लोगों से निवेदन किया कि इस समय पूरे भारत में कोरोनावायरस का प्रकोप जोरों पर है और सरकार द्वारा जो गाइडलाइन आई है. उसके आधार पर कोई भी मस्जिद में नमाज पढ़ने बाहर नहीं जाएगा. मस्जिद में मौलवी के अलावा सिर्फ वही रहेगा जो वहां साफ सफाई करता है. इसके अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति का मस्जिद में नमाज पढ़ना पूरी तरह से प्रतिबंधित है. साथ ही साथ उन्होंने कहा  इस वक्त वैश्विक तौर पर फैले कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने का निर्देश जिला प्रशासन एवं सरकार के द्वारा दी जा रही है. ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए घरों में ही नमाज पढ़े और घर में भी नमाज पढ़ते वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें. नमाज पढ़ते वक्त घरों में आसपास के लोगों को इकट्ठा करके नमाज नहीं पढ़ना है. लॉक डाउन का ध्यान रखते हुए किसी तरह की दावत या इफ्तार पार्टियों को आयोजित ना करें. उन्होंने कहा कि रमजान के दौरान भी लॉग डाउन का पालन करें और इस महामारी से बचाने के लिए अल्लाह से खास दुआएं करें.
वहीं, थानाध्यक्ष ने कहा कि मुसलमान पूरे महीने में रोजे रखे और रमजान में खासकर इफ्तार के वक्त कोरोना से मुक्ति के लिए खास दुआएं करें. लॉक डाउन का अनुपालन करें एवं कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए रमजान के दौरान नमाज घरों पर पढ़ना सुनिश्चित करें. पुलिस के द्वारा लॉक डाउन के मद्देनजर मुसलमान समुदाय के लोगों से यह अपील की जा रही है.

-   इंद्रकांत तिवारी की रिपोर्ट.

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19