Skip to main content

जिले के वार्ड नंबर 11 के आदर्श नगर मोहल्ले को नहीं कराया गया सैनिटाइज, लोगों में बना संक्रमण के फैलने का डर..

- मच्छरों के बढे प्रकोप के कारण लोगों में बना गंभीर बीमारी का खतरा.

- वार्ड पार्षद के लापरवाही के कारण मोहल्ले को नहीं कराएगा सैनिटाइज.


एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: जिले के वार्ड नंबर 11 के आदर्श नगर में कोरोना वायरस से बचाव के लिए सैनिटाइजर का छिड़काव नहीं कराया गया है. इलाके में सफाई न होने से लोगों के घरों के आसपास कूड़ा कचरा व गंदगी का अंबार लगा है. इसके कारण मच्छरों के आतंक से लोग रात को कौन कहे दिन में भी परेशान रहते हैं. इलाके के लोगों में मच्छरों के काटने से गंभीर बीमारी होने की खतरा बनी हुई है. वहीं, लोगों का कहना है कि करोना वायरस संक्रमण को लेकर नगर परिषद द्वारा सभी वार्ड पार्षदों को अपने अपने वार्ड में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के साथ-साथ पूरे वार्ड में डीडीटी व ब्लीचिंग के छिड़काव  कराने एवं पूरे वार्ड को सैनिटाइज  कराने का निर्देश जारी किया गया था. लेकिन,  वार्ड नंबर 11 के वार्ड पार्षद के लापरवाही के कारण अभी तक आदर्श नगर मोहल्ले में डीडीटी व ब्लीचिंग का छिड़काव या मोहल्ले को  सैनिटाइज नहीं  कराया गया है. 


 कोरोना वायरस के भय से जनमानस अपने अपने घरों से बाहर नही निकल रहे हैं.  लॉक डाउन के जारी आदेश के कारण लोग अपने घरों में ही समय व्यतीत कर रहे हैं और इलाके में फैली गंदगी के कारण लोगों को दिन रात मच्छरों के बढ़े प्रकोप का सामना करना पड़ता है. 

 इस बाबत वार्ड पार्षद से बात करने पर उन्होंने बताया कि वार्ड में साफ सफाई कराई गई थी. हालांकि, वार्ड नंबर 11 के कुछ इलाकों में डीडीटी व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव नहीं कराया जा सका. क्योंकि, नगर परिषद द्वारा उपलब्ध कराए गए छिड़काव के लिए डीडीटी ब्लीचिंग पाउडर कम पड़ गया. जिसके कारण कुछ इलाकों में डीडीटी व ब्लीचिंग का छिड़काव नहीं कराया जा सका. एक-दो दिन के  अंदर ही उन इलाकों में डीडीटी व ब्लीचिंग का छिड़काव कराया जाएगा.  लेकिन, वार्ड पार्षद के द्वारा लिए गए 2 दिन बीत जाने के बाद भी मोहल्ले की स्थिति जस की तस बनी हुई है. कोरम पूरा करने के नाम पर नाली की सफाई कराई गई. उसके अलावा किसी प्रकार की कोई छिड़काव मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिए नहीं किया गया. जिसके कारण मुहल्ले के लोग मच्छरों के प्रकोप से काफी परेशान हैं.  ऐसे में लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से संक्रमित हो या ना हो. मच्छरों के काटने से किसी गंभीर बीमारी के शिकार अवश्य हो जाएंगे.  वार्ड पार्षद के लापरवाही एवं मच्छरों के बढ़े प्रकोप के कारण लोगों का अपने घर के आंगन या बालकोनी में बैठना भी मुश्किल है.  लोगों में मच्छरों के काटने से होने वाले बीमारी के जद में आने का डर बना हुआ है.


- इन्द्रकांत तिवारी.

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...