जीवन रक्षक सेवा समिति के द्वारा कोरोना संक्रमण के प्रति किया गया जागरूक, बांटे गए मास्क एवं हैंड ग्लव्स..
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु जरूरी है कि हर कोई इस महामारी के प्रति जागरूक हो एवं इस महामारी को जड़ से खत्म करने में अपना सहयोग करे एवं सावधानियां बरते. वैश्विक स्तर पर फैले इस महामारी से कुछ सावधानियों का पालन कर निपटा जा सकता है. जिसमें हाथों को अच्छे ढंग से जरुरत के अनुसार हर 10/15 मिनट में सैनिटाइज करते रहने एवं मास्क, हैंड ग्लव्स का इस्तेमाल करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने जैसी सावधानियां शामिल है. इन सावधानियों का पालन कर काफी हद तक कोरोना संक्रमण जैसी महामारी से निपटा जा सकता है.


Comments
Post a Comment