Skip to main content

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित हुई बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति बक्सर इकाई की बैठक.

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति बक्सर जिला कोर कमिटी की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई. सर्वप्रथम जिला कोर कमिटी के द्वारा  शिक्षकों की 17 फरवरी से जारी अनिश्चतकालीन हड़ताल के प्रति बिहार सरकार के रवैये की घोर निंदा की गई. बैठक के क्रम में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरकार जबतक राज्य शिक्षक संघर्ष समन्व समिति की कोर कमिटी से सार्थक वार्ता नहीं करती है तब तक बिहार के चार लाख शिक्षक अटूट रुप से हड़ताल जारी रखेंगे. बैठक में सम्मिलित समन्वय समिति के सभी नेतृत्वकर्ता शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति राज्य इकाई के द्वारा लिखित रुप से जानकारी दिया गया है कि बिहार के सभी शिक्षक वैश्विक महामारी में पूरी तरह से सरकार के साथ हैं. जिसको देखते सरकार यथाशीघ्र समन्वय समिति से वार्ता कर शिक्षकों की जायज मांगों को मानते हुए शिक्षकों पर हड़ताल के दौरान की गई कारवाई को वापस लेने की पहल करें. हड़ताल अवधि का वेतन भुगतान करने के साथ वार्ता कर समस्या का समाधान निकाले. उन्होंंने कहा कि जब बिहार सरकार के कैबिनेट की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग से हो सकती है तो शिक्षकों की समन्वय समिति से वार्ता कर समस्या का निदान करने में क्या परेशानी है. बैठक में यह भी याद दिलाया गया कि हड़ताल के दौरान बिहार के लगभग 44 शिक्षकों की जान गई है. जिनकी कुर्बानी को बिहार के शिक्षक कभी भूल नहीं पाएंगे तथा सातसूत्री मांग पूरा होने तक अनिश्चतकालीन हड़ताल जारी रहेगी. बिहार सरकार के द्वारा बार-बार शिक्षकों को डराने, धमकाने वाले पत्र निकालने, शिक्षकों को बरगलाने और वाट्सएप पर योगदान करने हेतु लालच देकर हड़ताल को कमजोर करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है जो भारतीय संविधान की अवमानना है. बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति बक्सर  सरकार  को याद दिलाना चाहती है कि यदि सरकार संविधान को मानती है तो संवैधानिक और लोकतांत्रिक रुप से बिहार के शिक्षकों की जो सात सूत्री जायज मांगे है. उसके  निदान हेतु समन्वय समिति से अतिशीघ्र वार्ता कर संवैधानिक कार्य करे. दूसरी, तरफ शिक्षक नेताओं ने सरकार को यह भी याद दिलाने का कार्य किया कि वैश्विक महामारी कोरोना से बिहार एवं बिहारवासियों को कोरोना संक्रमण से बचाने हेतु लोगों को जागरूक करने, नि:शुल्क मास्क, साबुन बांटने, जरुरतमंदों को भोजन मुहैया कराने का कार्य भी तत्परता के साथ कर रहे हैं. जिला के सभी हड़ताली शिक्षकों का आह्वान किया गया कि किसी भी शिक्षक को डरने की जरुरत नहीं है न ही किसी के बहकावे में आकर अपने पैर में ही कुल्हाड़ी मारना है. बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति की इस वीडियो कांफ्रेंसिंग मीटिंग में जिला अध्यक्ष/सचिव मंडल/जिला कोर कमिटी के संयोजक राम अवतार पाण्डेय, वेदपाल सिंह, संजय उपाध्याय, रवि शंकर राय, धनंजय मिश्र, अजय कुमार सिंह, शालिग्राम दुबे, लालनरायण राय, शिवजी दुबे, सुदर्शन मिश्र, गोपालजी राय, के बी राय, संजय सिंह एवं अन्य  शामिल रहे.

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19