Skip to main content

लॉक डाउन के दरमियान गैस वेंडरों से लूट के 2 मामलों में नए गैंग का खुलासा, लोडेड कट्टा व मोटरसाइकिल के साथ 4 गिरफ्तार ..

एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: एक दिन पूर्व रसोई गैस वेंडर से हुए लूट कांड का पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उद्भेदन कर लिया है. इसके अतिरिक्त एक हफ्ते पूर्व हुए गैस वेंडर से लूट मामले में भी पुलिस ने मामले का उद्भेदन कर लिया है. दोनों मामलों में पुलिस ने 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से गैस वेंडर से लूटे गए रुपयों में से कुछ रुपयों के साथ-साथ लोडेड देसी कट्टा तथा ज़िंदा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त एक बाइक भी बरामद की गई. इसके साथ ही वेंडर के पास से लूटे गए आधार कार्ड का फोटो कॉपी एवं वेंडर पहचान पत्र आदि भी बरामद कर लिया गया. बताया जा रहा है कि इन घटनाओं का मास्टरमाइंड जो है उसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है.

इस बाबत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि, योगेंद्र नाथ इंडेन गैस एजेंसी के वेंडर निर्मल कुमार राम ठेला पर 9 घरेलू गैस सिलेंडर लोड कर होम डिलीवरी करने के लिए निकले थे. 5 गैस सिलेंडरों को उन्होंने ग्राहकों तक पहुंचा दिया जिसके बाद दिन में तकरीबन 11:30 बजे पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय मुन्ना सिंह के घर के समीप की गली में खड़े दो व्यक्तियों हथियार का भय दिखाकर वेंडर से बिक्री के 5 हज़ार 64 रुपये एवं आधार कार्ड की फोटो कॉपी, वेंडर पहचान पत्र तथा एक मोबाइल फोन लूट लिया. इस घटना को अंजाम देने के बाद दोनों कुछ दूरी पर नीले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल पर बैठे एक लड़के के साथ भागने में सफल रहे.

एसपी ने बताया कि, इस घटना के बाद इसके उद्भेदन के लिए उनके निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसके बाद इलाके के आसपास मिले सुरागों के आधार पर जांच शुरू की गई. इसी दौरान दिन में करीब 5 बजे बक्सर चौसा मुख्य मार्ग पर आई.टी.आई. मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान उक्त कांड को कारित किए जाने वाली नीली अपाचे बाइक के साथ स्थानीय सैनिक कॉलोनी के रहने वाले भज्जू सिंह यादव के 20 वर्षीय पुत्र नीरज यादव, सोमेश्वर स्थान मोहल्ले के रहने वाले कामता नाथ पांडेय के 20 वर्षीय पुत्र बिट्टू पांडेय तथा नया बाजार मठिया मोड़ के निवासी विजय कुमार राय के पुत्र संदीप राय को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि, संदीप कुमार राय का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. वहीं, शुक्रवार को भी पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाही में एक सप्ताह पूर्व हुए सोनामति इंडेन गैस एजेंसी के वेंडर से लूट की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अनीश पांडेय है जो कि, आईटीआई के पास के रहने वाले झुन्ना पांडेय का पुत्र बताया जा रहा है. एसपी ने बताया कि, उससे भी पूछताछ कर अन्य जानकारियां जुटाई जा रही है.

उन्होंने बताया कि, गुरुवार को हुई लूट की घटना को कारित करने में प्रयुक्त अपाचे बाइक बीआर-44 - जे-3670, वेंडर से लूटे गए आधार कार्ड का फोटो कॉपी और वेंडर पहचान पत्र, लूटा गया सैमसंग मोबाइल के अलावे अन्य मोबाइल फोन, एक लोडेड कट्टा, एक कारतूस तथा लूटी गई राशि में से 1600 की राशि बरामद की गयी है. उन्होंने बताया कि, टीम के सदस्यों में एसडीपीओ सतीश कुमार के साथ-साथ नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार निर्झर, रोशन कुमार, नीतू प्रिया, सिद्धनाथ राम तथा राकेश कुमार शामिल थे.

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...