Skip to main content

रक्त वीरों से लॉक डाउन के दौरान रक्तदान करने की रेड क्रॉस ने की अपील..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: कोरोना महामारी व लॉकडाउन के बावजूद अस्पतालों में भर्ती गंभीर रोगियों को ब्लड की दिक्कत ना हो इसके लिए ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में ब्लड यूनिट उपलब्ध कराने का प्रयास हो रहा है. लॉकडाउन को देखते हुए लोगों से रेडक्रॉस के चेयरमैन डॉ आशुतोष कुमार सिंह एवं सचिव डॉ. श्रवण कुमार तिवारी ने प्रेस बयान जारी कर लोगों से अपील की है कि, वह लॉक डाउन के दौरान रक्तदान के कार्यक्रम को स्थगित ना करें बल्कि, नियमित रूप से रक्तदान का कार्यक्रम चलाते रहें. वे मदद के लिए आगे आए और रक्तदान करें जिससे किसी की जान बच सके. दोनो पदाधिकारीयों ने कहा कि अस्पतालों में भर्ती गर्भवती महिलाओं समेत अन्य गंभीर मरीजों को आसानी से ब्लड उपलब्ध हो एवं अनमोल जिंदगीयों को बचाया जा सके उसके लिए आप सभी आगे आए.

उन्होंने सभी रक्तदाताओं से अनुरोध किया है कि रक्तदान करने के लिए ब्लड बैंक आएं, जिससे कि किसी भी मरीज की जान बचाई जा सके. बिना भीड़ लगाए एक-एक कर ब्लड बैंक में रक्तदान करने के लिए आ सकते हैं. जिससे मरीजों को दिक्कत का सामना न करना पड़े. उन्होने आमजन से रक्तदाताओं से जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करने की अपील की है. उन्होंने बताया कि, इसके अतिरिक्त अगर कोई संस्था यह चाहे कि, रक्तदान उनके परिसर में हो तो रक्त अधिकोष की तरफ से यह व्यवस्था भी कराई जा सकती है. रक्त अधिकोष के द्वारा रक्त संग्रहित कराते हुए उसे सुरक्षित रखने का कार्य किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि लॉक डाउन हो जाने के कारण रक्त अधिकोष में रक्त की उपलब्धता फ़िलवक्त कम हो गई है. विभिन्न रक्त समूह के रक्त या तो नहीं हैं या फिर खत्म होने वाले हैं. ऐसे में लोगों तथा सामाजिक संस्थाओं को चाहिए कि वह रक्तदान को आगे आएं. हालांकि, रक्तदान के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा जाए.

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19