Skip to main content

इटाढी थाना क्षेत्र में एक माह पूर्व हुए लूट कांड मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले के  इटाढी थाना क्षेत्र के  कर्मी मोड़ के समीप मार्च माह में पुलिस को चुनौती देते हुए अपराधियों ने  लूट के घटना को अंजाम दिया था. लूट की यह घटना 20 मार्च 2020 की है. इस घटना में अपराधियों द्वारा इटाढी थाना क्षेत्र के कर्मी मोड़ के समीप माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से ₹90841 लूट कर लेने का मामला प्रकाश में आया था.

 मामले में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इटाढी थाना अंतर्गत कर्मी मोड़ के समीप माइक्रो फाइनेंस के कर्मी से ₹90841 की लूट की गई थी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकलने में सफल रहे थे.  उक्त मामले की सूचना मिलने के बाद से ही इटाढी पुलिस के द्वारा मामले में संलिप्त अपराधियों को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही थी. सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के क्रम में लूट के इस घटना में संलिप्त अभियुक्त योगेश यादव पिता कालिका सिंह ग्राम सुरौंधा थाना इटाढी को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया.  गिरफ्तार अपराधी के निशानदेही पर मंगलवार को पुन: छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस द्वारा उक्त कांड के एक अन्य अभियुक्त गोविंद यादव उर्फ धोनी पिता वीरेंद्र सिंह यादव ग्राम बिजोरा डेरा थाना इटाढी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है. वहीं, लूट के इस घटना में शामिल अन्य दो अभियुक्त राजकुमार गुप्ता उर्फ दीपक गुप्ता  पिता जवाहर प्रसाद  साकिन  नई बाजार थाना बक्सर नगर  एवं  अवधेश यादव पिता बुची यादव  ग्राम कर्मी थाना इटाढी अभी पुलिस के गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं.  थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि फरार अन्य दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है. लूट कांड  के इस मामले में संलिप्त दो अपराधियों के पकड़े जाने के बाद फरार चल रहा है अन्य दो अभियुक्तों को जल्द ही पकड़ लिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है.
- इंद्रकांत तिवारी की रिपोर्ट.

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19