Skip to main content

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप लगा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निजी चैनल के पत्रकार पर दर्ज कराई प्राथमिकी..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने एवं देश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप को लेकर बक्सर में कांग्रेस नेताओं के द्वारा एक निजी चैनल के पत्रकार अर्नब गोस्वामी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इस बाबत अपने दिए आवेदन में कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव हरिशंकर त्रिवेदी ने बताया है कि, उक्त पत्रकार ने एक कार्यक्रम में जहां धार्मिक भावना उकसाने का कार्य किया वहीं, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी भी की. उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्षा ना सिर्फ पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पत्नी हैं बल्कि, एक भारतीय नागरिक भी हैं. ऐसे में उनके विरुद्ध किसी भी प्रकार की अशोभनीय टिप्पणी करना उचित नहीं है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएन चौबे ने बताया कि 21 अप्रैल को "पूछता है भारत" नामक अपने कार्यक्रम में 16 अप्रैल को महाराष्ट्र के पालघर जिले में साधुओं की हत्या मामले के दौरान पत्रकार द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे कार्यक्रम में धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश कीगयी. उन्होंने कहा कि गोस्वामी अपने चैनल पर हमेशा पक्षपातपूर्ण पत्रकारिता करते रहे हैं. इसकी चर्चा पूरे देश में बराबर होती है. जबकि, पत्रकारिता एक निष्पक्ष एवं स्वतंत्र कार्य है उन्हें ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए देश में कोई भी सांप्रदायिक तनाव फैल सके उन्होंने कहा कि, उक्त पत्रकार की गिरफ्तारी एवं उनके चैनल पर प्रतिबंध लगाना जरूरी है. ऐसे में उन्होंने निवेदन किया है कि, प्राथमिकी दर्ज करते हुए उचित कार्रवाई की जाए. प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए नगर थाना पहुंचे कांग्रेस नेताओं में जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव संजय कुमार पांडेय, राहुल चौबे, रमेश तिवारी, इंटक नेता राकेश तिवारी, पीयूष चौबे शामिल थे. इस दौरान सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया.

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...