Skip to main content

बक्सर में कोरोना योद्धाओं पर व्यवसायी समाज के लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर किया गया सम्मानित..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: कोरोना संकटकाल में लॉक डाउन के दौरान कोरोना वायरस को लेकर लोगों को लगातार ही घरों में रहने की सलाह देने के साथ ही स्वयं सड़कों पर तैनात पुलिसकर्मियों का अब सम्मान किया जा रहा है. वार्ड नंबर 30 के वार्ड पार्षद अनूप वर्मा, व्यवसाई संघ के अध्यक्ष दिलीप वर्मा एवं सामाजिक कार्यकर्ता  मिथिलेश पांडे  के मौजूदगी में  व्यवसाई समाज के द्वारा पुलिसकर्मियों के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान किया गया. लोगों ने योद्धाओं का पुष्प वर्षा और  विधिवत आरती करके स्वागत किया. इस समय पूरा देश कोरोना सक्रमण महामारी के दौर से गुजर रहा है. कोरोना को हराने और लोगों की स्वास्थ रक्षा के लिए हमारे पुलिस कर्मी और स्वास्थ कर्मी कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन में दिन रात अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पुलिसकर्मी और स्वास्थकर्मी अपने परिवार और अपनी स्वास्थ्य की चिंता किए बगैर दिन रात इस  कोरोना महामारी में अपनी निरंतर सेवाएं जारी रखें हैं.  जिसको देखते हुए नगर के व्यवसायी समाज ने कर्मवीर पुलिस योद्धाओं और डीएसपी सतीश कुमार, नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पर पुष्प वर्षा की और  विधिवत आरती उतारकर योद्धाओं का स्वागत किया गया तथा उनका आभार प्रकट किया गया.

 इस बाबत सदर डीएसपी सतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यवसायी  समाज के द्वारा पुष्प वर्षा कर एवं पुलिस कर्मियों का स्वागत कर पुलिसकर्मियों को जो सम्मान दिया जा रहा है. इस बारे में मैं इतना ही कहूंगा कि लोगों के द्वारा इस तरह के कार्य करने से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ा है. इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ साथ सफाई कर्मचारी, नगर परिषद के सिटी मैनेजर एवं नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार तथा पुलिस के जवान सम्मिलित है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाया जा रहा है. उसको देखते हुए पुलिसकर्मी पूरे जोश के साथ कोरोना महामारी से निपटने में अपना योगदान देंगे. साथ ही साथ बक्सर के जनता के द्वारा विपरीत परिस्थिति में भी जिस तरह से पुलिस प्रशासन का साथ दिया जा रहा है एवं प्रशासन के द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन किया जा रहा है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि करोना महामारी को हराने में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त हो जाएगी.
- इन्द्रकांत तिवारी.

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...