केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्वनी चौबे ने अप्रवासी भारतीय डॉक्टरों से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए जाना उनका अनुभव...
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अप्रवासी भारतीय डॉक्टरों से बातचीत की एवं उनका अनुभव जाना. ज्यादातर डॉक्टर बिहार मूल के हैं. डॉक्टरों ने बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जो शुरुआत में कदम उठाएं. उससे कोरोना के विरुद्ध जंग में काफ़ी मदद मिल रही है. जिसकी पूरे विश्वास में तारीफ़ हो रही है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने भी सराहना की है. सभी ने मौजूदा समय में अधिक सतर्क व सावधानी बरतने पर बल दिया. घर में रहे व सुरक्षित रहें, इसके प्रति जागरूक करते रहने की आवश्यकता की ओर ध्यान आकर्षित किया. डॉक्टरों ने भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के तत्परता की भी जमकर प्रशंसा की. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री सह स्थानीय सांसद ने कोरोना के विरुद्ध उनका अनुभव जाना. वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए लदंन से डॉक्टर राजे नारायण , ऑस्ट्रेलिया से डॉक्टर गिरीश द्विवेदी, अमेरिका से डॉक्टर सोनल सिंह और डॉक्टर अंशुमान ने केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री चौबे से कोरोना को लेकर चर्चा की. सभी ने जोर दिया कि इस महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग महत्वपूर्ण एवं कारगर भूमिका है. इस वैश्विक महामारी से कैसे पूरा विश्व जंगलड़ रहा है. उसपर भी चर्चा हुई. डॉक्टरों ने बताया कि वे भारत के लिए हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं.
- रोहित ओझा की रिपोर्ट.
Comments
Post a Comment