Skip to main content

लॉक डाउन के दौरान महिला सेवा संस्थान ने जरूरतमंदों को बांटी राशन सामग्री..


बक्सर: लॉक डाउन के दौरान  गरीब तबके के लोग जो दैनिक मजदूरी कर  परिवार का जीवन यापन करते थे. उनके लिए दोनों समय का भोजन का व्यवस्था कर पाना विकट समस्या बन गई है. ऐसे में जिला प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक संस्थाएं भी सामने आ रही है और जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री उपलब्ध करा रही है. महिला विकास सेवा संस्थान के द्वारा लॉक डाउन के विकट परिस्थिति में  51 जरूरतमंदों को चिन्हित कर राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई.   वैश्विक स्तर पर  पांव जमा चुके कोरोना वायरस से पूरा विश्व तबाही के दौर से गुजर रही है. जिसको देखते हुए भारत सरकार के द्वारा देश के पूरे राज्य में लॉक डाउन जारी कर दिया गया है. उस परिस्थिति में गरीबों एवं जरूरतमंदों को  राशन उपलब्ध कराकर महिला विकास सेवा संस्थान उनके लिए फरिश्ता बन कर सामने आया है. संस्था के संस्थापक गोविंद जयसवाल ने कहा कि अपने लिए तो  सब जीते हैं मगर, दूसरों के लिए जीना बहुत बड़ा पुण्य का काम होता है .

वहीं, कई समाजसेवी संस्था लगातार  जरूरतमंदों के सहायतार्थ आगे आ रहे हैं.

 इसी क्रम में बताते चलें कि आज 3 अप्रैल को पहले से चिन्हित किए गए 51 गरीब परिवारों को महिला विकास सेवा संस्थान के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते एवं कराते हुए शांति नगर तथा खलासी मुहल्ले में राशन सामग्री का वितरण किया गया. महिला विकास सेवा संस्थान के  संयोजक गोविंद जयसवाल ने बताया कि लोगों को इस दौरान  आटा,चावल,मसाला,सोयाबीन,आलू,नमक, दाल जैसे राशन सामग्री को एक थैला बनाकर 51 जरूरतमंद लोगों को बांटा गया.

वहीं, संस्था के संयोजक  गोविंद जयसवाल ने बताया अगली बार फिर रविवार 5 अप्रैल को राशन सामग्री की वितरित कराई  जाएगी. संस्थान के सभी लोग  इस पुनीत कार्य में आगे आए  जिसने महिला संस्थान की शिल्पी देवी, रीना शर्मा,चंदा बेगम,किरण जायसवाल,मीना देवी ,रानी पासवान ,अनिता देवी ,रेणु पासवान,मिना राजभर,बबन राजभर ,बबलू समेत  संस्था के अन्य लोग  मौजूद रहें.

वहीं, संस्था के मुख्य सहयोग करेमी  कंचन देवी पति अरविंद जयसवाल  ने बताया कि गौरतलब हो कि सरकार के साथ-साथ निजी संस्था के लोग भी इस महामारी के दौरान कई प्रकार से लोगों के सेवाओं के लिए सामने आए हैं. जो सरकार के कार्य में सहयोग के साथ साथ गरीबों की परेशानियों में  मदद का काम कर रहे हैं. जिससे साबित होता है कि हमारे बिहार में कोरोना से जंग के लिए लगभग सभी लोग पूरी तरह से चुस्ती दुरुस्ती दिखाने लगे हैं.

- रोहित ओझा की रिपोर्ट.

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19