Skip to main content

प्रधानमंत्री के आह्वान पर कोरोना के खिलाफ सदर से लेकर प्रखंड तक में जलाए गए दीपक..

सोमेश्वर स्थान बक्सर.

- भारत का नक्शा बनाकर युवाओं ने प्रज्वलित किए दीपक.

- सदर से लेकर प्रखंड तक में लोगों ने घर के लाइट बंद कर जलाएं दीपक.

                       अंबेडकर चौक.
 एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  कोरोना के इस जंग में प्रधानमंत्री का साथ निभाने के लिए जनता उनके साथ है. प्रधानमंत्री के आह्वान पर आज रात 9:00 बजे से 9 मिनट तक मोबाइल के टॉर्च दीपक अपने-अपने घरों के बालकोनी में लोगों ने जलाएं तथा घर के सभी लाइटों का स्विच ऑफ कर दिया गया.
उतरी रेलवे कॉलोनी.
                        रेलवे कॉलोनी  बक्सर.
इस दौरान लोग अपने घर के बालकोनी में छत पर अपने परिजनों के साथ नजर आए.  प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में लोगों से अपील किया था कि 5 अप्रैल को सभी भारतवासी कोरोना के संकट को अंधकार से चुनौती देने  में एकता का परिचय दें. रात 9 बजे से 9 मिनट के लिए अपने घर की सभी लाइट बंद करके बालकनी या दरवाजे में खड़े होकर दीपक, मोमबत्ती, टॉर्च या अपने फोन की फ्लैशलाइट जलाएं.
                            जमुना चौक.
 प्रधानमंत्री के इस आह्वान पर नगर के  अंबेडकर चौक स्टेशन रोड ज्योति प्रकाश  समाहरणालय रोड,  समेत विभिन्न जगहों पर लोग अपने बालकनी में एवं अपने घर के दरवाजे के सामने  दीपक जलाए, मोबाइल के फ्लैश जलाए  नजर आए.
                            आदर्श नगर.
 प्रखंडों में भी प्रधानमंत्री के आवाहन पर लोगों ने मोबाइल के टॉर्च दीपक जलाकर कोरोना महामारी जैसे बीमारी से फैले अंधकार को मिटाने के लिए  एकता का परिचय देते दिखे. इस महामारी से निपटने के लिए देश की जनता पूरी तरह से मुस्तैद है.
                         इटाढी रोड.
ज्योतिष के जानकारों की माने तो अंक-ज्योतिष के आधार पर देखा जाय तो अति महत्वपूर्ण एवं विचारणीय विषय है. अंक-विज्ञान के अनुसार 5 अंक का स्वामी बुध है. बुध गला, फेफड़ा और मुख का कारक ग्रह होता है. वर्तमान में विश्वव्यापी महामारी कोरोना मनुष्य के मुख, फेफड़े और गले को ही अपना निशाना बनाती है. बुध ग्रहों का राजकुमार तथा वर्तमान सम्वत् 2077 का अधिपति भी है. अतः इसलिए ही 5 अप्रैल को अनुकूल दिन माना गया. रविवार सूर्य का दिन होता है. सूर्य नवग्रह का अधिपति है. समस्त ग्रह सौर ऊर्जा से ही प्रभावित हैं. सूर्य दीपक या प्रकाश का प्रतीक है, अतः 5 अप्रैल को रात्रि 9 बजे से 9 मिनट तक यमघण्ट काल को करोड़ों प्रज्वलित दीपक सूर्य को बल प्रदान करेंगे.
                           ग्राम मेदपुर.
नौ का अंक मंगल ग्रह का प्रतीक है. मंगल सौरमंडल का सेनापति होने के कारण महामारी अन्धकार को नष्ट करने में सूर्य का अपूर्व सहयोग करेगा. रात्रि या अन्धकार शनि का प्रतीक है और शनि सूर्य से अर्थात् अन्धकार प्रकाश से दूर होता है.
                         डुमरांव अनुमंडल.
 अतः रविवार 5 अप्रैल को जो पूर्णिमा के नज़दीक की तिथि है, उस दिन चन्द्र की मज़बूती के लिए सभी प्रकाश बन्द कर दीपदान करना चन्द्रमा को अमृत-वृष्टि के लिए बाध्य करेगा.
चौघड़िया (मुहूर्त) अमृत की रहेगी. होरा भी उस वक़्त सूर्य का होगा. अतः इस दीपदान प्रक्रिया से शनि-काल में भी ऊर्जा के स्रोत सूर्य को जागृत करने का सार्थक प्रयास होगा. 9/9 पर मंगल-सूर्य साथ होंगे, जो मेष राशि की ओर जाते हुए विषाणु जनित व्याधि को नष्ट करने में पूर्ण सक्षम होंगे. अतः इस दृष्टि से भी सूर्य-मंगल की सकारात्मकता के लिए भी दीपदान आवश्यक है.
                        ठठेरी बाज़ार.
शनि-राहु रूपी अन्धकार (कोरोना महामारी) को उसी के शासन-काल में बुध, सूर्य, चन्द्र और मंगल मिलकर नष्ट करने का संकल्प लेंगे. वर्तमान प्रमादी नाम सम्वत्-2077 का अधिपति बुध, मंत्री-चन्द्रमा, रक्षा-मंत्री मंगल तथा फलेश (फलदाता) सूर्य हैं. ऐसे में दीपदान से कोराना जैसे अंधकार को दूर करने में मदद मिलेगी.
                        ग्राम पांडेपट्टी.
 प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए अपील  पर  देश की जनता दीपक मोमबत्ती मोबाइल के टॉर्च जलाकर यह साबित कर दिया कि कोरोना महामारी को मिटाने के लिए पूरे देश की जनता प्रधानमंत्री के साथ है.
                                  ब्रह्मपुर.
कोरोना के विरुद्ध इस युद्ध में लोगों को अपने-अपने घरों के बल्ब भले ही बंद कर दिए इसमें एक समझदारी भी दिखाई कि घरों के पंखे, फ्रिज, कूलर, इन्वर्टर आदि को चालू रखा. दरअसल, बिजली से जुड़े कुछ जानकारों ने ऐसा नहीं किए जाने पर अचानक से बिजली की फ्रीक्वेंसी के बढ़ जाने से थर्मल पावर के ट्रांसफार्मर के ट्रिप कर जाने का अंदेशा व्यक्त कर रहे थे. हालांकि, ऊर्जा विभाग द्वारा यह कहा जा चुका था कि ऐसा कुछ भी नहीं है और इसके लिए पूरी तैयारी है लेकिन, लोगों ने भी ऐसा कोई मौका नहीं दिया जिससे कि, किसी प्रकार की कोई दूसरी समस्या सामने आए.
- इन्द्रकांत तिवारी.

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19