Skip to main content

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बनाई गई "पीएम केयर्स फंड" में साबित खिदमत फाउंडेशन ने ₹50000 दान दिए...

- आपदा पीड़ितों की मदद के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष' नामक ट्रस्ट बनाई है. 

- फाउंडेशन के सचिव डॉ. दिलशाद आलम ने कहा इस संकट की घड़ी में हर संभव की जाएगी मदद. 


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना से लड़ने के लिए 'प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष' नामक ट्रस्ट बनाई है. देशभर से लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं. एक हजार हो या फिर 1500 करोड़ हर कोई अपनी क्षमता के अनुसार पीएम केयर्स फंड में दान कर रहा है. प्रधानमंत्री इस ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं और इस उद्देश्य के लिए pmindia.gov.in वेबसाइट बनाई गई है. 

 ''कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चिंताजनक हालात जैसी किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या संकट से निपटने के लिए एक विशेष राष्ट्रीय कोष बनाई गई है. इससे प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए 'आपात स्थितियों में प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड)' के नाम से एक सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट बनाया बनाई गई है. इसके सदस्यों में रक्षामंत्री, गृहमंत्री एवं वित्तमंत्री शामिल हैं. देशभर से लोग अपने इच्छा अनुसार पीएम केयर्स फंड  में आपदा पीड़ितों के मदद के लिए धनराशि दान स्वरूप दे रहे हैं. 

 इसी क्रम में बताते चलें कि साबित खिदमत फाउंडेशन एंड हॉस्पिटल के  निर्देशक डॉ. दिलशाद आलम के द्वारा ₹50000 की धनराशि पीएम केयर्स फंड में  दान दी गई. 
 साबित खिदमत फाउंडेशन एंड हॉस्पिटल के निर्देशक डॉ. दिलशाद आलम के द्वारा बताया गया कि कोरोना संकट के दौर में किसी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने एवं आपदा पीड़ितों की मदद के लिए प्रधानमंत्री के द्वारा पीएम केयर्स फंड की शुरुआत की गई है. देशभर से दान स्वरूप आए धनराशि से आपदा पीड़ितों की मदद की जाएगी एवं कोरोना संकट काल में आए किसी भी आपात परिस्थिति या विपदा से निपटा जाएगा. आपदा पीड़ितों की मदद के लिए माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा  इस ट्रस्ट की शुरुआत कर बहुत ही सराहनीय कदम उठाया गया है. इस कोरोना संकट काल में आपदा पीड़ितों की मदद एवं किसी भी प्रकार के आपात स्थिति से निपटने हेतु फाउंडेशन के द्वारा पीएम केयर्स फंड में ₹50000 की धनराशि दान स्वरूप दी गई. जो कि आपदा पीड़ितों एवं गरीबों  के मदद में ट्रस्ट के द्वारा खर्च की जाएगी. फाउंडेशन के द्वारा सदैव ही गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती है. लॉक डाउन के दौरान भी जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है. गरीबों एवं जरूरतमंदों  की मदद को ध्यान में रखकर पीएम केयर्स फंड में भी धनराशि दान दी गई.
- इन्द्रकांत तिवारी.

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...