Skip to main content

पीएम गरीब कल्याण योजना से अंत्योदय लाभुकों को मिलेगा 15 किलो मुफ्त अनाज ..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: लॉक डाउन के दौरान सरकार से नागरिकों के लिए राहत का पिटारा खोलना शुरु कर दिया है. हालांकि, सभी राहत की एक ही शर्त है लॉक डाउन का अनुपालन. इसी क्रम में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अन्तर्गत पीएचएच एवं अन्त्योदय के लाभुकों को प्रति यूनिट 5 किलो चावल अप्रैल, मई एवं जून माह में दिया जाएगा. इसके लिए 30 जून तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से संध्या 4 बजे तक जनवितरण प्रणाली की दुकानों को खुला रखने का निर्देश दिया गया है. यही नहीं, इसके अंतर्गत किस अवधि में किस श्रेणी के लाभुक को अनाज का वितरण किया जाएगा इसका शिडयूल भी जारी कर दिया गया है. साथ ही इससे संबंधित शिकायत के लिए नंबर भी जारी कर दिया गया है.

शेड्यूल के अनुसार सुबह 7 बजे से 10 बजे तक का समय सभी श्रेणी के बुजुर्ग राशन कार्डधारी के राशन लेने हेतु निर्धारित किया गया है. इसके अंतर्गत 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी श्रेणी के कार्डधारी राशन प्राप्त कर सकते हैं. वहीं, दोपहर 2 बजे से संध्या 4 बजे तक सभी श्रेणी की महिला राशन कार्डधारियों को राशन लेने हेतु समय निर्धारित किया गया है. जाहिर हो, इस योजना के अंतर्गत तीन माह में एक व्यक्ति को कुल 15 किलो चावल मुफ्त में दिया जाएगा. यह लाभ पूर्व से पीएचएच एवं अन्त्योदय लाभुक को प्राप्त आवंटन के अतिरिक्त देय होगा. उदाहरण के लिए पीएचएच राशन कार्डधारियों को प्रति यूनिट चावल 3 किलो के लिए प्रति किलो 3 रूपया की दर से 9 रूपया देना होगा. उसी तरह प्रति यूनिट 2 किलो गेहूं के लिए 2 रूपया प्रति किलो की दर से 4 रूपया देना होगा. अर्थात 13 रूपया चावल एवं गेहूं के लिए देना होगा. इसी तरह अन्त्योदय योजना के लाभुकों को प्रति यूनिट 21 किलो चावल के लिए प्रति किलो 3 रूपया की दर से 63 रूपया एवं प्रति यूनिट को 14 किलो गेहूं के लिए प्रति किलो 2 रूपया की दर से 28 रूपया अर्थात कुल 91 रूपया देना होगा. परन्तु, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्रति यूनिट को 5 किलो चावल तीन महीने तक मुफ्त दिया जाएगा.

वितरण की प्रक्रिया के सुचारू संचालन को प्रतिनियुक्त होंगे कर्मी:

राशन देने की प्रक्रिया को सुचारू ढंग से संपादित करने के लिए सरकारी कर्मी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. प्रतिनियुक्त कर्मी भीड़भाड़ को नियंत्रित करते हुए सोशल डिस्टेंसिग का अनुपालन करवाएंगे. साथ ही पॉश मशीन को प्रयोग के पूर्व एवं प्रयोग के पश्चात डिसइंफेक्ट भी करेंगे. जबकि, प्रखण्डों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पदाधिकारी राशन वितरण का निरीक्षण करेंगे.

प्रक्रिया की पारदर्शिता को धावा दल का हुआ है गठन:

जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि राशन वितरण की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए धावा दल का भी गठन किया गया है. इस दौरान धावा दल को विभिन्न जन वितरण की दुकानों का औचक निरीक्षण करने और इसकी निगरानी करने का निर्देश दिया गया है कि, वहां निर्धारित शेडयूल के अनुसार अनाज का वितरण हो रहा है या नहीं.

वितरण संबंधी शिकायत को बक्सर में 9473191241 एवं डुमरांव 9473191242 पर करें संपर्क:

जिला प्रशासन ने राशन वितरण में किसी तरह की अनियमितता पर शिकायत करने के लिए मोबाइन नंबर भी जारी किया है. इससे संबंधित किसिी तरह की शितायत एवं आवश्यक सूचना के लिए सदर अनुमंडल हेतु 9473191241 तथा डुमरांव अनुमण्डल के लिए 9473191242 नंबर जारी किया गया है. इसके अलावा जिला स्तर पर शिकायत अथवा सहायता के लिए 06183.223333 पर संपर्क किया जा सकता है.

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...