Skip to main content

सोए हुए बुजुर्ग की अपराधियों ने कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस खोजी कुत्ता उठाएगा हत्या के रहस्य से पर्दा..




एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर जिला के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के लेवाड़ गांव में घर के  बाहर आंगन में सोए एक बुजुर्ग  किसान की हत्या अपराधियों के द्वारा कर दी गई है. मृत बुजुर्ग के सर पर किसी धारदार हथियार से वार भी किया गया है. ऐसा लग रहा है सर पर चोट गंभीर लगने की वजह से ही उसकी मृत्यु हुई है. घटना बीती रात को अंजाम दी गई है. घर के बगल के कमरे में ही मृत बुजुर्ग के पौत्र और पौत्रवधू सोए हुए थे. घटना को अंजाम देने के दौरान उनके पौत्र व पौत्रवधू के कमरे को अपराधियों ने बाहर से बंद कर दिया था. घटना को अंजाम देकर आसानी से अपराधी भाग भी गए परंतु पूरी रात किसी को इस घटना की भनक तक नही लगी. अगली सुबह जब सभी लोग जागे तो बुजुर्ग को मृत पाकर सभी लोग हतप्रभ रह गए और फिर घर व आसपास के इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया. बाद में जब लोगों के द्वारा इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो सूचना प्राप्त होते ही डुमरांव एसडीपीओ व कृष्णाब्रम्हा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू की. जहां एसडीपीओ ने कहा कि घटना की जांच के लिए पटना से डॉग स्क्वायड तथा एफएसएल की टीम बुलाई गई है.


बताते चले कि इस घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार लेवाड़ गांव के रहने वाले 85 वर्षीय किसान चंद्रमा यादव अपने घर के बाहर आंगन में सोए हुए थे. जहां अज्ञात अपराधियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर उनके सिर पर प्रहार कर उन्हें मौत की नींद सुला दिया. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने संपत्ति से संबंधित कागजात उठाकर अपने साथ लेकर चले गए. 


मिली जानकारी के अनुसार मृतक के दो बेटे गुजरात में नौकरी करते हैं और मृतक अपने  पौत्र के साथ  गांव में ही रहा करते थे. मामले में पुलिस जांच में जुटी है परंतु अब तक घटना के कारणों का पता नही चल सका है. वहीं डुमरांव एसडीपीओ अफाक़ अख्तर अंसारी ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल रहा है. फिलहाल घटना की जांच के लिए पटना से डॉग स्क्वायड तथा एफएसएल की टीम बुलाई गई है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...