Skip to main content

चेहल्लुम पर्व एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु डीएम एसपी ने संयुक्त आदेश किया जारी..




एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: चेहल्लुम पर्व एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2023 के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला दण्डाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर मनीष कुमार के द्वारा संयुक्त जिला आदेश जारी कर दिया गया है.

अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु संवदेनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में को-ऑडिनेटर, पुलिस पदाधिकारी एवं बल की प्रतिनियुक्ति करते हुए उक्त कार्यों का पर्यवेक्षण करना सुनिश्चित करेंगे.

किसी भी तरह की अशांति की सूचना प्राप्त होते ही इसकी जानकारी संबंधित थानाध्यक्ष, अंचलाधिकारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के माध्यम से जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी को दूरभाष द्वारा दी जाय. इसकी पूर्ण जिम्मेवारी संबंधित थानाध्यक्ष, अंचलाधिकारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की होगी.

कोई भी ताजिया जुलूस बिना लाईसेंस के नहीं निकाला जायेगा. जुलूसो का शत-प्रतिशत लाईसेन्सी होना सुनिश्चित करने को कहा गया. जुलूस का वीडियोग्राफी संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष कराना सुनिश्चित करेंगे.

सभी अंचलाधिकारी को निदेश दिया गया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टी पर्व समाप्ति के उपरांत मूर्ति विर्सजन की स्थिति में अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत चिन्हित नदी घाटों एवं तालाबों पर आवश्कतानुसार गोताखोरों एवं बचाव दल की प्रतिनियुक्ति के साथ सभी आवश्यक व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे. अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव उक्त कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे.

सिविल सर्जन बक्सर को निदेश दिया गया कि बक्सर जिलें में पदस्थापित सभी चिकित्सक अपने-अपने कर्तव्य स्थल पर मौजूद रहें, इसके लिए सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। सदर अस्पताल सहित सभी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में 24×7 चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी, औषधि एवं चिकित्सा जाँच हेतु आवष्यक सभी सुविधाएँ निरंतर अचूक रूप से उपलब्ध रहेंगे.

चेहल्लुम पर्व एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टी पर्व के अवसर पर प्रतिनियुक्त किये गये दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की यह व्यक्तिगत जिम्मेवारी होगी कि वे अपने क्षेत्र में विधि व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सदभाव को बनाये रखने में तत्परता बरतेंगे एवं एक दूसरे के साथ निकट सम्पर्क रखेंगे ताकि विधि व्यवस्था बनी रहें.

वितन्तु पर्यवेक्षक/क्षेत्रीय निरीक्षक बिहार रेडियों बक्सर को निदेश दिया गया कि वे जिला के सभी प्रतिष्ठानों के वितन्तु सेटों को राउण्ड दी क्लॉक दिनांक 06.09.2023 अथवा पर्व समाप्ति/स्थिति सामान्य होने तक चालू रखेंगे तथा आदेश निदेश को समय पर पास करायेंगे तथा प्राप्त करवायेंगे.

चेहल्लुम पर्व एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टी पर्व के अवसर पर कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमण्डल बक्सर को निदेश दिया गया कि सभी क्षेत्रों में लूप एवं नीचे लटके हुए तारों के जाँच कराकर आवश्यक कार्रवाई करेंगे तथा जुलूस निकलने की सूचना अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव से प्राप्त कर उक्त परिक्षेत्रों में विद्यतु आपूर्ति अवरूद्ध करेंगे.

.कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं डुमराँव शहरी क्षेत्र में सभी महत्वपूर्ण सड़कों एवं गलियो आदि में रौशनी हेतु समुचित व्यवस्था करेंगे.

कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमण्डल बक्सर एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं डुमराँव उक्त अवधि में अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पेयजल की आपूर्ति निरंतर होती रहे, यह सुनिश्चित करेंगे ताकि आम लोगों को पेयजल की कठिनाई न हों.

कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं डुमराँव/नगर पंचायत चौसा, इटाढी एवं ब्रह्मपुर को निदेश दिया गया कि शहर की सड़कों की साफ-सफाई रखने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे.

अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि बक्सर एवं डुमराँव शहर में उपयोग में लाये जा रहे सभी अग्निशमन वाहन को तैयार हालत में रखेंगे तथा इनमें से एक-एक अग्निशमन वाहन मॉडल थाना बक्सर/डुमराँव थाना पर रखेंगे. शेष वाहन भी तैयार अवस्था में रहेगी, जिसे आवश्कतानुसार निर्धारित स्थल पर भेजा जा सकें. इसकी सूचना अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव तथा प्रभारी पदाधिकारी, जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर को देना सुनिश्चित करेंगे.

असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि जिला अस्पताल के साथ बक्सर एवं डुमराँव अनुमण्डलीय अस्पताल तथा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सभी चिकित्सकों को पर्याप्त मात्रा में दवाईयों के साथ तैयार हालत में रखना सुनिश्चित करेंगे तथा जिला अस्पताल बक्सर एवं अनुमण्डलीय अस्पताल डुमराँव में एम्बुलेंस तैयार हालत में रखना सुनिश्चित करेंगे. इसकी सूचना अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव तथा प्रभारी पदाधिकारी, जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर को देना सुनिश्चित करेंगे.

सेक्टर दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी का यह दायित्व होगा कि वे अपने सम्पूर्ण प्रतिनियुक्ति अवधि में अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग करते रहेंगे. किसी प्रकार की शांति व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में स्वयं संभालने का प्रयास करेंगे. साथ ही जोनल, अनुमण्डल पदाधिकारी, संबंधित थानाध्यक्ष एवं जिला नियंत्रण कक्ष को भी सूचित करेंगे.

सभी थानाध्यक्ष को निदेश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत संवेदनषील स्थलों पर पुलिस पदाधिकारी, बल एवं चौकीदार आदि का प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे. उक्त कार्य का पर्यवेक्षण संबंधित पुलिस निरीक्षक, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव के द्वारा की जायेगी.

चेहल्लुम पर्व एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टी के विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर समाहरणालय परिसर अवस्थित जिला आपदा शाखा के चिन्हित भवन में कार्यरत होगा. जिसका दूरभाष संख्या 06183-223333 है। जिला नियंत्रण कक्ष के सम्पूर्ण प्रभार में शशांक सिंह, सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर (मो. 8860345249) एवं  शशि सिंह, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी बक्सर (मो. 7007680226) रहेंगे.

चेहल्लुम पर्व एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टी पर्व 2023 के विधि व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में उक्त तिथि को बक्सर अनुमण्डल अंतर्गत अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर (मो. 0 9473191241)/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर (मो. 9431800090) तथा डुमराँव अनुमण्डल अंतर्गत अनुमण्डल पदाधिकारी डुमराँव (मो. 9473191242)/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी डुमराँव (मो. 9431800091) अपने-अपने अनुमण्डल के विधि व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे तथा भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था/विधि व्यवस्था बनाये रखेंगे.

चेहल्लुम पर्व एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टी पर्व 2023 के विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में अपर समाहर्ता बक्सर (मो. 9473191240) एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) बक्सर (मो0 9431800092) रहेंगे.

चेहल्लुम पर्व एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टी पर्व 2023 के विधि व्यवस्था संधारण हेतु 29 सेक्टर दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी एवं 02 जोनल दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...