Skip to main content

रक्तदान कर NSUI व बिहार कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री की जयंती..



एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी एवं बिहार सरकार के पुर्व मंत्री स्व. पंडित जगनारायण त्रिवेदी की जयंती पर एनएसयूआइ के नेशनल कोडिनेटर  सह प्रतिनिधि बिहार कांग्रेस कमिटी के प्रतिनिधी प्रशांत ओझा के अगुवाई में पुराना सदर अस्पताल  स्थित बल्ड बैंक पंहुचकर रक्तदान किया गया. रक्तदान के बाद प्रशांत ओझा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जिस आधुनिक और वैज्ञानिक सोच वाले भारत के सपने को लेकर आगे बढ़े थे उस पर मौजूदा केंद्र सरकार द्वारा कुठाराघात किया जा रहा है. अब राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसजन उसी सपने को आगे ले जाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. स्व. राजीव गांधी आधुनिक भारत के वास्तुकार थे. जिन्होंने भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया, उनकी दूरदर्शिता का फायदा देश आज भी उठा रहा है. उनकी दूरदर्शिता ने ही भारत को मजबूत, आधुनिक राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि उन महान विभूतियों के सपनों को साकार करने के लिए रक्त का बूंद बूंद भी न्योछावर करना हो तो वह भी करने को हम सभी तैयार हैं. उनकी जन्मतिथि पर हम लोगों ने रक्त दान करने का कार्य किया.


स्व.पंडित जगनारायण त्रिवेदी के पोता एनएसयूआई नेता इशान त्रिवेदी ने कहा कि मेरे बाबा एक सच्चे कांग्रेसी थे. काजल की कोठरी में रहते हुए भी उनके ऊपर अपने पूरे राजनीतिक जीवन में कोई दाग नहीं लगा और ना ही उनके परिवार वालों के ऊपर किसी भ्रष्टाचार या किसी भी तरह के आरोप लगे. उन्होंने कहा कि दादाजी हमेशा से ही इमानदारी से अपने राजनीतिक जीवन का निर्वहन करने के साथ ही साथ परिवार के सदस्यों को भी ईमानदारी एवं  सच्चाई के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किए. उनकी जन्मतिथि आज बक्सर के अंबेडकर चौक स्थित आवास पर भी मनाई गई. उन्होंने कहा कि दादाजी के बाद पिताजी एवं परिवार के लोगों से प्रेरणा लेते हुए वह भी राजनीति में आगे बढ़ने के लिए अब तैयार है तथा अपने दादाजी के अधूरे सपने एवं सेवाभाव को आगे बढ़ाने का हर संभव प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि दादाजी ने सदा ही गरीबों की सेवा व सबके मददगार बनने का कार्य किया है. 


कार्यक्रम के दौरान डी.के कॉलेज डुमरांव एनएसयूआई के पूर्व उपाध्यक्ष लक्की ओझा, डी.के कॉलेज के एनएसयूआई के वर्तमान अध्यक्ष मनीष सिंह, आदर्श कुमार, सौरभ मिश्रा, अभिषेक कुमार, श्रीधर तिवारी व अन्य साथी माजूद थे.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...