Skip to main content

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भगवा ध्वज को रक्षा सूत्र बांधकर देश की एकता व अखंडता बरकरार रखने का लिया संकल्प..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बक्सर नगर की केशव प्रौढ़ व्यवसाई शाखा , पानी टंकी द्वारा रक्षा बंधन उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम प्रात: 6 बजे संघ स्थान पर ध्वजारोहण के बाद शुरू हुआ. कार्यक्रम में शाखा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अवधेश पांडे ने "कदम निरंतर चलते जिनके श्रम जिनका अविराम है , विजय सुनिश्चित होती उनकी घोषित यह परिणाम है." गीत उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गाया. उसके बाद नगर संघचालक ओम प्रकाश वर्मा व अतुल मोहन प्रसाद ने भगवा ध्वज को रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्र की एकता व अखंडता को बरकरार रखने हेतु संकल्प स्वयंसेवकों को दिलाया. 


कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सह जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख अविनाश कुमार ने आज के विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ ने इस उत्सव को अपने छ: प्रमुख उत्सवों में शामिल किया है , यह उत्सव आज कोई नया नहीं है यह आदि अनादि काल से हर युग में मनता आ रहा है , जैसा कि हम सभी वेदों में इसका वर्णन भी पाते है, इस पर कई कथाएं सुनने को भी मिलती हैं राजा बलि ने जब भगवान विष्णु को अपना द्वारपाल बना  लिया तो माता लक्ष्मी ने बलि के हाथों में रक्षा सूत्र बांधकर बलि को अपने भाई के रूप में स्वीकारा और उपहार स्वरूप भाई बलि से नारायण को अपने यहां से मुक्त कराने का वचन मांग ली, इसी प्रकार भगवान कृष्ण की बहन  द्रौपदी के साथ की भी कथा आती है ,यह त्यौहार हम एक दूसरे के रक्षा के संकल्प हेतु में मनाते है हमें आज राष्ट्र विरोधी ताकतों से मुकाबला करने हेतु राष्ट्र रक्षा का संकल्प लेने का महत्वपूर्ण दिवस है.


संघ की प्रार्थना के बाद स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षों में रक्षा सूत्र बांधा एवम सफाई कर्मी, फुटपाथ के दुकानदारों , रिक्शा ठेला चलाने वाले ऐसे सभी बंधुओं को रक्षा सूत्र बांधकर उनका मुंह मीठा कराया.
कार्यक्रम में मुख्य शिक्षक की भूमिका हीरालाल वर्मा ने निभाई.
कार्यक्रम में सेवा निवृत अधिकारी प्रकाश कुंवर , भोला, केशरी , विद्या भूषण , दिनेश उपाध्याय ,गुप्तेश्वर केशरी ,मदन जी दुबे ,राजकुमार ,संजय गुप्ता , ओम प्रकाश केशरी पवननंदन, नंदजी केशरी ,मंटू कुमार ,पंकज केशरी , अनिल कुमार समेत दर्जनों स्वयंसेवक उपस्थित रहे.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...